संत कबीर नग। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षा गृह, गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पी0आर0डी0 स्वयंसेवकों का दैनिक भत्ता 500 रूपये से बढ़ाकर 600 रूपये किए जाने की घोषणा की गई, साथ ही साथ मुख्यमंत्री जी द्वारा पी0आर0डी0 स्वयंसेवकों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ एवं लखनऊ में बहुमंजिला पी0आर0डी0 बैरक का शिलान्यास भी किया गया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पीआरडी स्वयंसेवकों का दैनिक भत्ता रुपए 500 से बढ़ाकर रूपए 600 किए जाने की घोषणा एवं मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ से संबंधित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित उपस्थित अधिकारीगण/कर्मचारीगण एवं पी0आर0डी0 स्वयंसेवकों द्वारा देखा और सुना गया।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने प्रदेश सरकार द्वारा पीआरडी जवानों का दैनिक भत्ता बढ़ाए जाने एवं मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना से आच्छादित किए जाने पर मुख्यमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए जनपद के सभी पीआरडी स्वयंसेवकों को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दिया। उन्होंने उपस्थित पीआरडी स्वयंसेवकों से ड्यूटी का और बेहतर ढंग से निर्वहन करने हेतु मार्गदर्शन देते हुए कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन में पीआरडी जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आराधना द्विवेदी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित जनपद के पीआरडी स्वयंसेवकगण आदि उपस्थित रहे।