वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक
बदायूं। महिला कल्याण विभाग की ओर से नगर पालिका ककराला एवं उसहैत में वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन वात्सल्य योजना के तहत बच्चों के संरक्षण, कल्याण एवं पुनर्वासन से संबंधित जानकारी दी गई।
महिला कल्याण विभाग की प्रीती चौहान ने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के साथ साइबर सुरक्षा एवं वन स्टॉप सेंटर की सुविधाओं की जानकारी दी। जिला मिशन समन्वयक हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन छवि वैश्य ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पुनर्विवाह दंपति पुरस्कार, दहेज पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता एवं आर्थिक सहायता तथा निराश्रित महिला की पुत्री की शादी के लिए अनुदान जैसी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों से बच्चों को दूर रखने की अपील की। संरक्षण अधिकारी रवि कुमार ने बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति में लगे 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के रेस्क्यू और पुनर्वासन की जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए ग्राम बाल संरक्षण समितियों के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
