एमपी में बैन के बाद भी बन रहा था एनालॉग पनीर, विभाग का छापा

मध्य प्रदेश के सीहोर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • प्रतिबंध के बाद भी बन रहा था एनालॉग पनीर, डेयरी से 25 क्विंटल जब्त

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहाेर जिले में एनालॉग पनीर के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद पचामा गांव स्थित रुद्रांश डेयरी में इसका उत्पादन जारी था। खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात डेयरी पर छापा मारकर करीब 25 क्विंटल एनालॉग पनीर जब्त किया। कार्रवाई के दौरान पनीर के पैकेट पर कंपनी और उत्पाद का नाम दर्ज नहीं होने सहित लेबलिंग से जुड़ी कई अनियमितताएं भी सामने आईं। बड़ी मात्रा में नमक और शक्कर भी मौके से मिली है।

कार्रवाई संभागीय उड़नदस्ता भोपाल और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग सीहोर की संयुक्त टीम ने की। संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी पंकज श्रीवास्तव के अनुसार खाद्य आयुक्त को सीहोर में नकली और एनालॉग पनीर बनाए जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम ने रुद्रांश डेयरी में दबिश दी।

भोपालः बंद रेस्टोरेंट में घुसी बेकाबू कार, चालक समेत दो घायल ये खबर भी पढ़े : भोपालः बंद रेस्टोरेंट में घुसी बेकाबू कार, चालक समेत दो घायल

पैकेट पर कंपनी और उत्पाद का नाम तक नहीं
जांच के दौरान अधिकारियों को पनीर निर्माण में कई खामियां मिलीं। तैयार पनीर के पैकेट पर कंपनी का नाम और उत्पाद का नाम अंकित नहीं था। इसके अलावा पैकेजिंग और लेबलिंग में भी नियमों के विपरीत जानकारी मिली। फैक्ट्री में नमक और शक्कर भी बड़ी मात्रा में रखी हुई मिली। अधिकारियों ने बरामद करीब 25 क्विंटल पनीर को सील कर दिया है।

एक सप्ताह में दूसरी बार कार्रवाई
रुद्रांश डेयरी में एनालॉग पनीर पकड़े जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने इसी फैक्ट्री पर कार्रवाई कर दो क्विंटल से अधिक एनालॉग पनीर जब्त किया था। इसके बावजूद उत्पादन जारी रहने पर विभाग ने दोबारा छापा मारा। प्रदेश में 12 अगस्त से एनालॉग पनीर के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध लागू होने के बाद भी डेयरी में इसका उत्पादन जारी पाया गया।

एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पनीर मिलने से खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। संयुक्त टीम ने मौके से मिले करीब 25 क्विंटल एनालॉग पनीर को जब्त कर सील कर दिया है। विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाने और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गौतम मौर्य हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: आरोपी समीर के घर चला बाबा का बुलडोजर, पुलिस बल तैनात

सुरक्षा के मद्देनजर आला अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा
गौतम मौर्य हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: आरोपी समीर के घर चला बाबा का बुलडोजर, पुलिस बल तैनात

वंदे मातरम् पर घमासान, नितिन नवीन ने कांग्रेस को बोला 'नई मुस्लिम लीग

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'वंदे मातरम्' को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला...
राष्ट्रीय 
वंदे मातरम् पर घमासान, नितिन नवीन ने कांग्रेस को बोला 'नई मुस्लिम लीग

CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

बदमाशों का आतंक! SOG बनकर पहुंचे, तमंचा दिखाकर लूटे 8 लाख

ऑफिस में चल रहा था जुआ का खेल इसी दौरान पहुंचे बदमाश हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में बरेली रोड स्थित...
उत्तराखंड 
बदमाशों का आतंक! SOG बनकर पहुंचे, तमंचा दिखाकर लूटे 8 लाख

उत्तर प्रदेश

CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

कॉलेज जाने के बहाने निकलीं छात्राएं, घूमने पहुंच गईं दार्जिलिंग फरीदाबाद का मामला  फरीदाबाद। फरीदाबाद के एक कालेज से लापता...
उत्तर प्रदेश 
दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल

बीए सेट पहनकर फायर टीम ने चलाया बचाव अभियान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल