भोपालः बंद रेस्टोरेंट में घुसी बेकाबू कार, चालक समेत दो घायल

कार सवार हबीब और सुफियान घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के लालघाटी चौराहे पर बुधवार तड़के करीब तीन बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक बंद रेस्टोरेंट में जा घुसी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि रेस्टोरेंट के सामने लगे पिलर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और पुलिस को सूचना दी।

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार कार में हबीब और सुफियान नाम के दो युवक सवार थे। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आई हैं। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार (ओवरस्पीडिंग) माना जा रहा है।

पेपर लीक मामले में सिंधिया बोले, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा ये खबर भी पढ़े : पेपर लीक मामले में सिंधिया बोले, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया। दुर्घटना में रेस्टोरेंट संचालक को आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चालक की मेडिकल जांच (एमएलसी) कराई जा रही है, ताकि यह भी स्पष्ट हो सके कि दुर्घटना के समय वह किसी नशे के प्रभाव में था या नहीं।

फिलहाल हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भरतपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग सहित प्रदेश के कई...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

शिमला। रोहडू उपमण्डल में एक पिकअप के पब्बर नदी में गिर जाने का मामला सामने आया है। हादसे में वाहन...
हिमाचल 
रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी पर बना दबाव

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती घंटे के दौरान मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। आज...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी पर बना दबाव

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

देवरिया। जनता दर्शन में मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला कल्याण विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों...
उत्तर प्रदेश 

जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित सिकरारा थाना क्षेत्र में बरगुदर पुल से बुधवार सुबह सई नदी में 19 वर्षीय युवती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष आज फिर समाजवादी पार्टी के विधायक धरने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित

बागपत। श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को लेकर बागपत पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित