फरीदाबाद : युवती को बंधक बनाकर खौलते पानी से जलाया, दिल्ली रैफर
मोबाइल फोन अपने पास रखने का आरोप
फरीदाबाद। जिले के गांव कुरेशीपुर में एक 23 वर्षीय युवती को सोते समय खौलता हुआ पानी डालकर जलाने और कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है।
युवती का आरोप है कि कथित तौर पर उसे तीन लाख रुपये में एक बुजुर्ग व्यक्ति से शादी कराने के लिए बेचा जा रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके ऊपर खौलता पानी डाल दिया।
गर्म पानी से युवती के सीने और शरीर के निजी हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। युवती का आरोप है कि घटना के बाद उसे इलाज के लिए बाहर नहीं जाने दिया गया और कमरे में ताला लगाकर रखा गया।
उसका मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिया गया। युवती के मौसा पकंज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रीति (23) की शादी 2 साल पहले कुरेशीपुर के रहने वाले रोहित के साथ हुई थी।
वह बिहार के टिक्का टोला सहापुर की रहने वाली है। प्रीति का पति एक निजी कंपनी में काम करता है। उन्होंने बताया कि कुरेशीपुर में प्रीति के घर सामने धर्मेन्द्र नाम व्यक्ति और ललिता नामक की महिला रहती है।
दोनों का पड़ोसी होने के कारण प्रीति के घर पर आना-जाना था और प्रीति भी उनके घर पर जाया करती थी। आरोप है कि महिला ललिता ने टोने-टोटके करके प्रीति को पूरी तरह से अपने काबू में कर लिया।
प्रीति की शादी को 2 साल हुए थे उसने 2 महीने पहले ही अपने पति से तलाक ले लिया। प्रीति का आरोप है कि 16 अगस्त की रात को सुबह 4 बजे दोनों ने खोलता हुआ गर्म पानी उसके ऊपर डाल दिया।
जिससे उसके प्राइवेट पार्ट और सीना बुरी तरह से जल गया । दोनों ने उसको इलाज के लिए घर से नही निकलने दिया। उसको ताला लगाकर कमरे में बंद रखा जाता था। उसका मोबाइल भी लूट कर रखा गया था।
प्रीति के मौसा पकंज ने बताया कि उसकी बहन की शादी भी कुरेशीपुर में हुई है। जो प्रीति के घर से थोड़ी दूरी पर रहती है। उसने कॉल करके मुझे बताया कि प्रीति को जला दिया गया ।
जिसके बाद वह 18 अगस्त की शाम को गांव कुरेशीपुर पहुंचा, लेकिन किसी ने घर का दरवाजा नही खोला। उसके बाद 19 अगस्त को वह पुलिस के साथ प्रीति के घर पहुंचा।
जहां पुलिस की मदद से कमरे का ताला तोडक़र युवती को बाहर निकाला। मौसा पकंज ने बताया कि वह प्रीति को इलाज के लिए बाके अस्पताल लेकर गए।
धौज थाना इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मचारी आज दिल्ली बयान लेने के जायेगा। युवती को इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया या है। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
