सपाट खुले सेंसेक्स और निफ्टी; इंडिगो

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सेंसेक्स और निफ्टी  : भारतीय शेयर बाजार में 19 अगस्त को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में नजर आए। शुरुआती कारोबार में ऑटो, मेटल, पावर, एनर्जी और रियल्टी शेयरों पर दबाव देखने को मिला। हालांकि, IT सेक्टर के कुछ बड़े शेयरों में खरीदारी ने बाजार को संभालने की कोशिश की।

शुरुआती कारोबार में बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 29.24 अंक की सुस्ती के साथ 77,196.22 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 22.85 अंक फिसलकर 24,132.05 के स्तर पर आ गया और 24,100 के अहम सपोर्ट लेवल के बेहद करीब पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में करीब 1,210 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 1,135 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 154 शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। इससे संकेत मिलता है कि बाजार में पूरी तरह बिकवाली का माहौल नहीं है, बल्कि अलग-अलग सेक्टर में निवेशकों की रणनीति अलग नजर आ रही है।

धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को बाजार में मचेगा घमासान ये खबर भी पढ़े : धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को बाजार में मचेगा घमासान

IT और FMCG शेयरों ने संभाला, ऑटो व मेटल में बिकवाली
बाजार में दबाव के बीच आईटी और एफएमसीजी सेक्टर ने सहारा देने की कोशिश की, जबकि मेटल, पावर और बैंकिंग शेयरों ने सूचकांक पर नीचे की ओर दबाव बनाया।

सेंसेक्स के टॉप गेनर स्टॉक्स

एचसीएल टेक: +1.14%
इटरनल: +1.08%
इन्फोसिस: +0.90%
सन फार्मा: +0.83% 
इसके अलावा, विप्रो, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी (+0.37%), कोटक बैंक (+0.31%), ट्रेंट (+0.20%) और आईटीसी (+0.19%) भी हरे निशान में कारोबार करते दिखे।

सेंसेक्स के टॉप लूजर स्टॉक्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा: -1.17%
टाटा स्टील: 0.97%
बजाज फाइनेंस: -0.68%
बजाज फिनसर्व: -0.62%
भारतीय स्टेट बैंक: -0.35%
इंडिगो: -0.31%
इसके अलावा, हिंडाल्को, लार्सन एंड टुब्रो (-0.86%) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (-0.80%) में भी मुनाफावसूली का असर देखा गया।

सेक्टोरल इंडेक्स: निफ्टी IT हरे निशान पर, एनर्जी पर दबाव
सेक्टर के आधार पर देखें तो निफ्टी आईटी (+0.84%), निफ्टी एफएमसीजी (+0.35%) और निफ्टी फार्मा (+0.16%) में मजबूती देखने को मिली। दूसरी ओर, निफ्टी एनर्जी (-0.42%), निफ्टी रियल्टी (-0.30%), निफ्टी इंफ्रा (-0.28%) और निफ्टी बैंक (-0.19%) दबाव में नजर आए, जिससे बाजार में बढ़त सीमित रही।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रही। तेल लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड करीब 91.56 डॉलर प्रति बैरल, जबकि अमेरिकी क्रूड करीब 85.59 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे तेल बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

गौतम मौर्य हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: आरोपी समीर के घर चला बाबा का बुलडोजर, पुलिस बल तैनात

सुरक्षा के मद्देनजर आला अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा
गौतम मौर्य हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: आरोपी समीर के घर चला बाबा का बुलडोजर, पुलिस बल तैनात

वंदे मातरम् पर घमासान, नितिन नवीन ने कांग्रेस को बोला 'नई मुस्लिम लीग

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'वंदे मातरम्' को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला...
राष्ट्रीय 
वंदे मातरम् पर घमासान, नितिन नवीन ने कांग्रेस को बोला 'नई मुस्लिम लीग

CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

बदमाशों का आतंक! SOG बनकर पहुंचे, तमंचा दिखाकर लूटे 8 लाख

ऑफिस में चल रहा था जुआ का खेल इसी दौरान पहुंचे बदमाश हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में बरेली रोड स्थित...
उत्तराखंड 
बदमाशों का आतंक! SOG बनकर पहुंचे, तमंचा दिखाकर लूटे 8 लाख

उत्तर प्रदेश

CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

कॉलेज जाने के बहाने निकलीं छात्राएं, घूमने पहुंच गईं दार्जिलिंग फरीदाबाद का मामला  फरीदाबाद। फरीदाबाद के एक कालेज से लापता...
उत्तर प्रदेश 
दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल

बीए सेट पहनकर फायर टीम ने चलाया बचाव अभियान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल