ऑस्ट्रेलिया में बड़ा बदलाव, लियोन की जगह बोलैंड को मौका संभव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मैकाय।ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को बाहर कर तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरने पर विचार कर रही है। वहीं, बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ की टीम में वापसी तय हो गई है।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हवाले से कहा कि अंतिम एकादश पर फैसला शनिवार को टॉस से पहले मैदानी परिस्थितियों का निरीक्षण करने के बाद लिया जाएगा।

टीम प्रबंधन ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में होने वाले पहले टेस्ट को देखते हुए स्कॉट बोलैंड को शामिल कर पूरी तरह तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरने पर विचार कर रहा है।

कमिंस की कप्तानी में फिट रहने पर लियोन को ऑस्ट्रेलिया ने कभी टेस्ट टीम से बाहर नहीं किया है। हालांकि, पिछले साल गुलाबी गेंद से खेले गए टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया दो बार बिना स्पिनर के सभी तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरा था।

रेनशॉ ने अपना आखिरी टेस्ट 2023 में भारत के खिलाफ खेला था। अब उनकी वापसी लगभग तय है। वह फिर से पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। रेनशॉ ने 2016-17 में पाकिस्तान के खिलाफ 20 साल की उम्र में सलामी बल्लेबाज के तौर पर शतक लगाया था।

क्वींसलैंड के इस बल्लेबाज ने मैकाय में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दो शतक भी लगाए हैं। वह जेक वेदराल्ड की जगह टीम में आए हैं। वेदराल्ड को एक टेस्ट के बाद ही टीम से बाहर कर दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

बांग्लादेश टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), सौम्य सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक शोहराब, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, अमीते हसन, जाकेर अली अनिक, ताइजुल इस्लाम, तस्किन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादत हुसैन चौधरी, मुस्फिक हसन, शरीफुल इस्लाम।

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां ये खबर भी पढ़े : यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 92 गांवों के 14799 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। सामान्य होते नदियों...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में बदनावर-टिमरवानी फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट किसानों का...
मध्य प्रदेश 
मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...

एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

प्रयागराज। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 1.5...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

प्रयागराज। आगामी बारह घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी