नोएडा में बुजुर्ग महिला डिजिटल अरेस्ट, 58 लाख की ठगी

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोएडा। साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला को मनीलांड्रिंग के केस में फंसाने का भय दिखाकर उनको डिजिटल अरेस्ट करके उनसे 58 लाख 30 हजार रुपए की ठगी कर ली। महिला के पति ने आज सुबह को थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि आज सुबह को सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला निवासी पारस टियेरा सोसायटी सेक्टर 137 ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी उम्र 77 वर्ष है।

पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी लता रानी (75) शुक्ला को 11 अगस्त वर्ष 2026 को एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह एयरटेल मोबाइल कंपनी से बोल रहा है।

तकनीक क्रान्ति, पंचायती राज के लिये सदैव याद किये जायेंगे राजीव गांधी ये खबर भी पढ़े : तकनीक क्रान्ति, पंचायती राज के लिये सदैव याद किये जायेंगे राजीव गांधी

आपका आधार कार्ड का प्रयोग करके एक बैंक खाता खुलवाया गया है। उस बैंक खाते का प्रयोग करके जेट एयरवेज के नरेश गोयल आदि ने मनी लॉन्ड्रिंग का काम किया है। आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर लिया तथा उन्हें सीबीआई, कोर्ट और अन्य एजेंसियों का भय दिखाकर तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा।

साइबर ठगों ने उनसे विभिन्न बार में अपने खाते में 58 लाख 30 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिया। आरोपियों ने कहा था कि जांच के बाद आपकी रकम वापस कर दी जाएगी, लेकिन उनकी रकम वापस नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

प्रयागराज। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 1.5...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

रांची। झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों में विधानसभा परिसर में...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

प्रयागराज। आगामी बारह घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

उत्तर प्रदेश

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

प्रयागराज। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 1.5...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

प्रयागराज। आगामी बारह घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

बाघागाड़ा में ट्रक से भिड़ी काशी डिपो की बस, चालक की मौत, 15 यात्री घायल

गोरखपुर। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बाघागाड़ा के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से गोरखपुर आ...
उत्तर प्रदेश 
बाघागाड़ा में ट्रक से भिड़ी काशी डिपो की बस, चालक की मौत, 15 यात्री घायल