श्रावस्ती एनकाउंटर पर हाईकोर्ट सख्त, CBI को सौंपी जांच

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में पिछले साल मई में हुए एक पुलिस एनकाउंटर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने पुलिस की कहानी पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है।

कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि पुलिस की एफआईआर में कई विरोधाभास साफ नजर आ रहे हैं और संबंधित थानाध्यक्ष ने घटना का झूठा विवरण पेश किया प्रतीत होता है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

ये खबर भी पढ़े : डीएम की अध्यक्षता में जनपद में निर्माण कार्यों/परियोजनाओं की हुई समीक्षा

जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने यह आदेश आरोपी छोटकऊ उर्फ अलाउद्दीन की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।

पीठ ने कोर्ट ने सीबीआई को तीन महीने के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है, साथ ही श्रावस्ती सत्र अदालत में अलाउद्दीन के खिलाफ चल रही अदालती कार्यवाही पर भी रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी।

एफआईआर के अनुसार, 9 मई, 2025 को अलाउद्दीन के खिलाफ 7 वर्षीय बच्चे के अपहरण के आरोप में इकौना थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। 12 मई, 2025 को तत्कालीन एसएचओ अश्विनी कुमार दुबे ने एक और एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें दावा किया गया कि आरोपी अलाउद्दीन नेपाल भागने की फिराक में था।

अलाउद्दीन पर इकौना थाने के तत्कालीन एसएचओ अश्विनी कुमार दुबे ने आत्मरक्षा में दो गोलियां चलाई थीं, जो सीधे उसके दोनों पैरों में लगीं। एसएचओ का दावा था कि उन्होंने रात के अंधेरे में केवल हथियार लोड होने की आवाज सुनकर 15 मीटर दूर से अपनी 9 एमएम सर्विस पिस्टल से सटीक फायर किया था।

हाईकोर्ट ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि एक ही वाहन में सवार 23 पुलिसकर्मियों से घिरे होने के बावजूद आरोपी ने फायरिंग की, जिसमें एक भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

वहीं, रात के अंधेरे में 15 मीटर दूरी से एसएचओ की ओर से चलाई गई दोनों गोलियां सीधे आरोपी के दोनों पैरों पर लगे। अदालत ने इस दावे पर संदेह जताते हुए सीबीआई को एसएचओ की निशानेबाजी क्षमता की जांच करने को कहा है। 

कोर्ट ने यह भी नोट किया कि 9 एमएम गोली के आकार व आरोपी के पैरों में आए घावों के विवरण में भी भारी अंतर दिख रहा है। अदालत ने यह भी संज्ञान लिया कि इस कथित एनकाउंटर में शामिल सभी 23 पुलिसकर्मियों को फौरन गुड वर्क के नाम पर पुरस्कृत भी कर दिया गया था।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

'भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान', राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती की अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते...
राष्ट्रीय  राज्य 
'भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान', राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

TMC नेता उत्तम कुंडू गिरफ्तार, जमीन कब्जे समेत कई आरोप

कोलकाता। जमीन लूट, निर्माणाधीन फ्लैट पर जबरन कब्जा करने और रुपये हड़पने समेत कई आरोपों में तारकेश्वर नगरपालिका के पूर्व...
पश्चिम बंगाल 
TMC नेता उत्तम कुंडू गिरफ्तार, जमीन कब्जे समेत कई आरोप

बंगाल में बारिश का दौर जारी, 21 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून की सक्रियता के बीच गुरुवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बारिश का दौर जारी, 21 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बिजनौर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना

वाराणसी। प्रभुजन सेवा संस्थान एवं कुटुंब प्रबोधन मातृशक्ति आयाम, काशी मध्य के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी के लक्सा में...
उत्तर प्रदेश 
रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना

‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 42.09 लाख की साइबर ठगी

छह बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई थी ठगी की रकम, असम-गुजरात-कर्नाटक से जुड़े मोबाइल नंबरों की जांच, IP लोकेशन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 42.09 लाख की साइबर ठगी