मप्रः एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान आज से शुरू

किसान क्रेडिट कार्ड सेचुरेशन पर रहेगा जोर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा रबी वर्ष 2026-27 के दौरान किसानों को सुव्यवस्थित रूप से खाद उपलब्ध कराने और कृषि योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से प्रदेशभर में आज गुरुवार से “एग्रीस्टेक पंजीयन, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान” शुरू होने जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह राज्य के सभी जिलों में अभियान 15 सितंबर तक संचालित होगा।

शासन के निर्देशानुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रबी सीजन में उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना, किसानों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से टोकन जनरेट करने की सुविधा प्रदान करना, पैक्स की सदस्यता बढ़ाना तथा किसान क्रेडिट कार्ड सेचुरेशन के लक्ष्य को पूरा करना है।

इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर 20 अगस्त से पूर्व उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों और मैदानी अमले को रणनीति से अवगत कराया जाएगा।

पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल ये खबर भी पढ़े : पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

इसके बाद पैक्स स्तर पर सहकारी समितियों के माध्यम से नए सदस्यों को जोड़ना, केसीसी बनवाना, अग्रिम उर्वरक उठाव कराना और शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने की गतिविधियों के साथ ई-टोकन प्रणाली का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं, ग्राम पंचायत स्तर पर पटवारी द्वारा किसानों की सूचियों का वाचन कर छूटे हुए किसानों की फार्मर आईडी मिशन मोड में बनाई जाएगी तथा गलत प्रविष्टियों को सुधारा जाएगा।

फसल उपार्जन (गेहूं, चना, सरसों, धान, मूंग आदि) उर्वरक व बीज प्राप्ति, कृषि यंत्रों के अनुदान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और ई-मंडी में फसल बेचने के लिए 'फार्मर आईडी' अनिवार्य की गई है।

इस अभियान में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व विभाग तथा किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

TMC नेता उत्तम कुंडू गिरफ्तार, जमीन कब्जे समेत कई आरोप

कोलकाता। जमीन लूट, निर्माणाधीन फ्लैट पर जबरन कब्जा करने और रुपये हड़पने समेत कई आरोपों में तारकेश्वर नगरपालिका के पूर्व...
पश्चिम बंगाल 
TMC नेता उत्तम कुंडू गिरफ्तार, जमीन कब्जे समेत कई आरोप

बंगाल में बारिश का दौर जारी, 21 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून की सक्रियता के बीच गुरुवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बारिश का दौर जारी, 21 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बिजनौर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना

वाराणसी। प्रभुजन सेवा संस्थान एवं कुटुंब प्रबोधन मातृशक्ति आयाम, काशी मध्य के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी के लक्सा में...
उत्तर प्रदेश 
रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना

मप्रः एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान आज से शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा रबी वर्ष 2026-27 के दौरान किसानों को सुव्यवस्थित रूप...
मध्य प्रदेश 
मप्रः एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान आज से शुरू

उत्तर प्रदेश

गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बिजनौर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना

वाराणसी। प्रभुजन सेवा संस्थान एवं कुटुंब प्रबोधन मातृशक्ति आयाम, काशी मध्य के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी के लक्सा में...
उत्तर प्रदेश 
रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना

‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 42.09 लाख की साइबर ठगी

छह बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई थी ठगी की रकम, असम-गुजरात-कर्नाटक से जुड़े मोबाइल नंबरों की जांच, IP लोकेशन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 42.09 लाख की साइबर ठगी

औरैया में महिला की फोटो से AI अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अयाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही युवक पर उसकी...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में महिला की फोटो से AI अश्लील वीडियो बनाने का आरोप