MP में फिर तेज हुआ मानसून, 5 जिलों में 8 इंच बारिश का अलर्ट

पन्ना में कई इलाकों में जलभराव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। ट्रफ और डिप्रेशन के असर से पूर्वी हिस्से में बारिश का जोर ज्यादा है।

टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर और दमोह में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है।

दतिया, भिंड, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, कटनी, मैहर और सतना में भी भारी बारिश की चेतावनी है। भोपाल समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, उत्तर क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, उत्तर क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 24 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। 19 अगस्त को विंध्य और महाकौशल में भारी से अति भारी बारिश हुई। अब 20 से 24 अगस्त के बीच बारिश का असर धीरे-धीरे मध्य और पश्चिमी मध्यप्रदेश की ओर बढ़ने के संकेत हैं।

चित्रकूट में गुप्त गोदावरी उफनी, गुफाएं बंद
पूर्वी मध्यप्रदेश में भारी बारिश के कारण कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सतना के तराई क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद चित्रकूट की गुप्त गोदावरी में पानी बढ़ गया। पहाड़ी का पानी गुफाओं के ऊपर से बहने लगा।

सुरक्षा को देखते हुए चित्रकूट नगर परिषद ने दोनों गुफाएं बंद कर पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भुमकहर गांव में 55 वर्षीय चरवाहा नाले में बह गया। सूचना के बाद SDERF की टीम मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की।

डिंडौरी में नदी-नाले उफने, 12 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा
डिंडौरी में बुधवार सुबह से तेज बारिश जारी है। नदी-नाले उफान पर हैं और 12 से ज्यादा गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। पन्ना के बृजपुर क्षेत्र के कई गांवों में पानी भर गया है। सिमरिया के बोदा गांव में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

बारिश के कारण कई घरों में रखा खाने-पीने का सामान भी भीग गया। उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के तीन गेट 4 मीटर तक खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।

प्रदेश में अब तक 23 इंच बारिश, फिर भी 12 प्रतिशत कम
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 1 जून से अब तक 583.4 मिमी यानी करीब 23 इंच बारिश हो चुकी है। इस अवधि में सामान्य बारिश 663.7 मिमी यानी 26.1 इंच होनी चाहिए थी।

इस तरह प्रदेश में अब तक करीब 3.1 इंच यानी 12 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 10 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में सामान्य से 19 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। यहां 18 जिलों में बारिश 4 प्रतिशत से 58 प्रतिशत तक कम है। पश्चिमी मध्यप्रदेश के 21 जिलों में भी सामान्य से 5 प्रतिशत से 39 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है।

वहीं अनूपपुर, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, बड़वानी, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।

जून में कमी, जुलाई में सुधार
मौसम विभाग के अनुसार, जून में प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई की शुरुआत में अच्छी बारिश हुई, लेकिन इसके बाद मानसून दो बार ब्रेक हुआ और कई दिनों तक बारिश का दौर थमा रहा।

अगस्त में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ी और महीने के दूसरे हिस्से में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हुआ। इससे बारिश का आंकड़ा सुधरा है, लेकिन जून की कमी अब तक पूरी नहीं हो सकी है।

पूरे मानसून सीजन में मध्यप्रदेश में औसतन 37.3 इंच बारिश होती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में सामान्य बारिश करीब 38 से 39 इंच रहती है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

'भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान', राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती की अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते...
राष्ट्रीय  राज्य 
'भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान', राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

TMC नेता उत्तम कुंडू गिरफ्तार, जमीन कब्जे समेत कई आरोप

कोलकाता। जमीन लूट, निर्माणाधीन फ्लैट पर जबरन कब्जा करने और रुपये हड़पने समेत कई आरोपों में तारकेश्वर नगरपालिका के पूर्व...
पश्चिम बंगाल 
TMC नेता उत्तम कुंडू गिरफ्तार, जमीन कब्जे समेत कई आरोप

बंगाल में बारिश का दौर जारी, 21 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून की सक्रियता के बीच गुरुवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बारिश का दौर जारी, 21 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बिजनौर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना

वाराणसी। प्रभुजन सेवा संस्थान एवं कुटुंब प्रबोधन मातृशक्ति आयाम, काशी मध्य के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी के लक्सा में...
उत्तर प्रदेश 
रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना

‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 42.09 लाख की साइबर ठगी

छह बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई थी ठगी की रकम, असम-गुजरात-कर्नाटक से जुड़े मोबाइल नंबरों की जांच, IP लोकेशन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 42.09 लाख की साइबर ठगी