'भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान', राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

भारत की विकास यात्रा में उनका भी अहम योगदान रहा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती की अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बड़ा बयान दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान रहा है। राजनाथ सिंह के बयान के बाद सियासी पारा बढ़ सकता है।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत की विकास यात्रा में उनका भी अहम योगदान रहा है।

पूर्व पीएम राजीव गांधी की भूमिका भारत को आधुनिक, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र बनाने में अहम रही। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को विश्व में वर्तमान स्थान दिलाया और इसीलिए उन्हें भारत में 'सूचना प्रौद्योगिकी का जनक' कहा जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को हर साल 'सद्भावना दिवस' के रूप में मनाया जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी की समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

दीनदयाल स्पर्श योजना:  मेधावी छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति ये खबर भी पढ़े : दीनदयाल स्पर्श योजना:  मेधावी छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

वहीं, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोशल मीडिया पर लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने भारत के निर्माण और तरक्की के लिए आधुनिक तकनीक और नए विचारों को अपनाने में विश्वास जताया। इसके लिए यह बेहद जरूरी था कि युवाओं की भागीदारी और उनकी प्रतिभा को विकसित करने के लिए समुचित व्यवस्था और अवसर प्रदान किए जाए।"

पायलट ने लिखा, "अपनी दूरदर्शिता से उन्होंने देश में आधुनिकरण की नई परिभाषा गढ़ी। कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण फैसलों ने देश को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। आज उनकी जयंती पर उन्हें हृदय की गहराइयों से नमन करता हूं।"

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "राजीव गांधी न केवल भारत के प्रधानमंत्री थे बल्कि युवाओं के सबसे बड़े समर्थकों में से एक थे, एक ऐसे नेता जिनका मानना ​​था कि युवा भारतीय न केवल भविष्य हैं बल्कि वे शक्ति हैं जो एक आधुनिक राष्ट्र का निर्माण करेंगे। आधुनिक, तकनीकी रूप से उन्नत और आर्थिक रूप से सशक्त भारत का उनका विजन कांग्रेस पार्टी के लिए प्रेरणा और जिम्मेदारी है। राजीव जी को उनकी 82वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि।"

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष उमंग सिघार ने सोशल मीडिया पर लिखा, "भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माण के अग्रदूत एवं दूरदर्शी नेता पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर सादर नमन। भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने, सूचना एवं संचार क्रांति की नींव रखने, पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने तथा युवाओं को नई दिशा देने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनके प्रगतिशील विचार, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।"

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एमपी में बैन के बाद भी बन रहा था एनालॉग पनीर, विभाग का छापा

प्रतिबंध के बाद भी बन रहा था एनालॉग पनीर, डेयरी से 25 क्विंटल जब्त सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहाेर जिले...
मध्य प्रदेश 
एमपी में बैन के बाद भी बन रहा था एनालॉग पनीर, विभाग का छापा

दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

कॉलेज जाने के बहाने निकलीं छात्राएं, घूमने पहुंच गईं दार्जिलिंग फरीदाबाद का मामला  फरीदाबाद। फरीदाबाद के एक कालेज से लापता...
उत्तर प्रदेश 
दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल

बीए सेट पहनकर फायर टीम ने चलाया बचाव अभियान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल

दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 100 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत

जम्मू। रेल मंत्रालय से कटरा-बनिहाल रेल सेक्शन पर अधिकतम गति बढ़ाने की मंजूरी मिलने के बाद वंदे भारत ट्रेन ने...
जम्मू कश्मीर 
दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 100 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत

फरीदाबाद : युवती को बंधक बनाकर खौलते पानी से जलाया, दिल्ली रैफर

फरीदाबाद। जिले के गांव कुरेशीपुर में एक 23 वर्षीय युवती को सोते समय खौलता हुआ पानी डालकर जलाने और कई...
हरियाणा 
फरीदाबाद : युवती को बंधक बनाकर खौलते पानी से जलाया, दिल्ली रैफर

उत्तर प्रदेश

दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

कॉलेज जाने के बहाने निकलीं छात्राएं, घूमने पहुंच गईं दार्जिलिंग फरीदाबाद का मामला  फरीदाबाद। फरीदाबाद के एक कालेज से लापता...
उत्तर प्रदेश 
दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल

बीए सेट पहनकर फायर टीम ने चलाया बचाव अभियान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल

झांसी में पुलिस मुठभेड़, लूट-हत्या प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में रक्सा थाना पुलिस और स्वाट सर्विलांस टीम ने हत्या के प्रयास व लूट के...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में पुलिस मुठभेड़, लूट-हत्या प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

अंबेडकरनगर जाएगा सपा का 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

अखिलेश यादव के निर्देश पर दौरा, माता प्रसाद पांडेय करेंगे नेतृत्व; शोकाकुल परिवार से मुलाकात के बाद प्रदेश कार्यालय को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर जाएगा सपा का 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल