घरेलू विवाद के बाद दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हरियाणा: हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चित्तौड़ा गांव में शनिवार दोपहर एक दंपती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ब्रिगेडियर ओपी चौधरी का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर ये खबर भी पढ़े : ब्रिगेडियर ओपी चौधरी का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चित्तौड़ा गांव के निवासी अफजल (28 वर्ष) और उसकी पत्नी साहिला (26 वर्ष) के बीच शनिवार दोपहर करीब दो बजे किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हुआ था।

विवाद के कुछ ही देर बाद दोनों ने घर की छत पर बने एक कमरे में जाकर फांसी लगा ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कमरे में महिला की लाश फंदे पर लटकी हुई थी जबकि पति का शव उसके पैर के नीचे था। घटना का पता चलते ही वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, अफजल और साहिला का निकाह करीब तीन साल पहले हुआ था। दोनों की अभी तक कोई संतान नहीं थी। अफजल के परिवार में उसके अलावा दो भाई और तीन बहनें हैं।

परिजनों ने यह भी बताया कि पिछले कुछ समय से अफजल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। पुलिस इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि क्या मानसिक तनाव ही इस खौफनाक कदम का मुख्य कारण था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का दौर जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का दौर जारी

मीरजापुरः अहरौरा में 24 करोड़ की योजना से बदलेगी जल निकासी व्यवस्था

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा नगर क्षेत्र में जल निकासी की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुरः अहरौरा में 24 करोड़ की योजना से बदलेगी जल निकासी व्यवस्था

असम में मानव तस्करी की आशंका, स्टेशन पर पांच नाबालिग रेस्क्यू

कोकराझार (असम)। मानव तस्करी, नशीली दवाओं की तस्करी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे तलाशी एवं...
राष्ट्रीय 
असम में मानव तस्करी की आशंका, स्टेशन पर पांच नाबालिग रेस्क्यू

यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों और बेटियों को विशेष उपहार देते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में बड़हलगंज-गोरखपुर फोरलेन पर शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे चौतीसा नहर के पास अज्ञात वाहन...