एएमयू कैंपस में शराब के नशे में युवक-युवती का हंगामा, छात्रों ने पुलिस को सौंपा

वीसी आवास के पास कार में शराब पीने का आरोप, छात्रों ने कार को घेरा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

विवाद के बाद युवक को रिसर्च डिवीजन से बाहर निकाला

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) कैंपस में वाइस-चांसलर के आवास के पास एक कार में एक पुरुष और महिला के शराब पीने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रों ने कार को घेर लिया और उसे नुकसान पहुंचाया। बाद में शराब में धुत युवक और युवती को पुलिस को सौंपा गया।

 दरअसल, कैंपस में मौजूद छात्रों ने एक कार में कुछ युवकों और एक युवती को देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार के पास युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। युवती अपने साथ मौजूद युवक को मार रही थी। इसी दौरान, कार में मौजूद एक युवक अचानक निकलकर लाइब्रेरी की तरफ चला गया और कथित तौर पर रिसर्च डिवीजन में दाखिल हो गया। छात्रों ने उसे वहां से बाहर निकाला। इसी बीच यूनिवर्सिटी की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

रसोइयों का बढ़ेगा मानदेय, मिलेगा कैशलेस इलाज  ये खबर भी पढ़े : रसोइयों का बढ़ेगा मानदेय, मिलेगा कैशलेस इलाज 

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर के मुताबिक, युवक और युवती दोनों कथित तौर पर नशे की हालत में थे। महिला टीम की मौजूदगी में दोनों को सुरक्षित स्थान पर लाया गया। यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर ने बताया कि युवती की हालत इतनी खराब थी कि उससे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था और उसने वॉशरूम में उल्टियां कीं। युवक की भी तबीयत बिगड़ी और उसे भी उल्टियां हुईं।

इसके बाद संबंधित थाना पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी गई। पुलिस कैंपस पहुंची और युवक-युवती को अपने साथ ले गई। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों कौन हैं, कैंपस में कैसे पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की असल वजह क्या थी.

छात्र फैसल त्यागी ने बताया कि एक लावारिश कार कैंपस में घुसी हुई थी। उस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। कार में एक लड़की बैठी थी, जो लड़के से मारपीट कर रही थी। इसकी जानकारी यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर को दी गई। बाद में पुलिस को बुलाया गया और दोनों को उनके हवाले कर दिया। छात्र ने कहा कि लड़का और लड़की दोनों नशे की हालत में थे।प्रोफेसर नवेद खान ने बताया कि हमें एक कार के बारे में पता चला था। इसमें सवार युवती अपने साथी युवक को पीट रही थी। वे नशे में धुत थे। बाद में दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मीरजापुरः अहरौरा में 24 करोड़ की योजना से बदलेगी जल निकासी व्यवस्था

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा नगर क्षेत्र में जल निकासी की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुरः अहरौरा में 24 करोड़ की योजना से बदलेगी जल निकासी व्यवस्था

असम में मानव तस्करी की आशंका, स्टेशन पर पांच नाबालिग रेस्क्यू

कोकराझार (असम)। मानव तस्करी, नशीली दवाओं की तस्करी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे तलाशी एवं...
राष्ट्रीय 
असम में मानव तस्करी की आशंका, स्टेशन पर पांच नाबालिग रेस्क्यू

यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों और बेटियों को विशेष उपहार देते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में बड़हलगंज-गोरखपुर फोरलेन पर शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे चौतीसा नहर के पास अज्ञात वाहन...
उत्तर प्रदेश 
बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

30 साल की उम्र में 5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड बनाना है? जानें हर महीने कितनी SIP करनी होगी

कम उम्र में शुरू करने पर घट सकती है मासिक निवेश की जरूरत
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 