बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

परिवारों में मची चीख-पुकार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में बड़हलगंज-गोरखपुर फोरलेन पर शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे चौतीसा नहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों की पहचान देवरिया जिले के पकड़ी बाजार निवासी आकाश यादव (23)और बड़हलगंज क्षेत्र के बगहा गांव निवासी गोलू यादव के रूप में हुई। घायल युवक की पहचान मंटू यादव के रूप में हुई है।

एसआरएन अस्पताल में जटिल ऑपरेशन, किडनी से निकालीं 37 पथरियां ये खबर भी पढ़े : एसआरएन अस्पताल में जटिल ऑपरेशन, किडनी से निकालीं 37 पथरियां

बताया गया कि गोलू की रिश्तेदारी बड़हलगंज क्षेत्र के बरहता गांव में है। शुक्रवार को वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह आकाश और मंटू के साथ गया था।

 कार्यक्रम खत्म होने के बाद तीनों एक ही बाइक से लौट रहे थे। चौतीसा नहर के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान आकाश और गोलू की मौत हो गई। 

युवकों की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवारों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल युवक का इलाज चल रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का दौर जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का दौर जारी

मीरजापुरः अहरौरा में 24 करोड़ की योजना से बदलेगी जल निकासी व्यवस्था

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा नगर क्षेत्र में जल निकासी की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुरः अहरौरा में 24 करोड़ की योजना से बदलेगी जल निकासी व्यवस्था

असम में मानव तस्करी की आशंका, स्टेशन पर पांच नाबालिग रेस्क्यू

कोकराझार (असम)। मानव तस्करी, नशीली दवाओं की तस्करी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे तलाशी एवं...
राष्ट्रीय 
असम में मानव तस्करी की आशंका, स्टेशन पर पांच नाबालिग रेस्क्यू

यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों और बेटियों को विशेष उपहार देते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में बड़हलगंज-गोरखपुर फोरलेन पर शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे चौतीसा नहर के पास अज्ञात वाहन...