औरैया में तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से संविदा बिजली कर्मी की मौत

बेला-दिबियापुर मार्ग पर नीमहार मोड़ के पास हादसा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती उदय प्रताप ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला-दिबियापुर मार्ग पर सहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम नीमहार मोड़ के सामने तेज रफ्तार स्कार्पियो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार कन्नौज जनपद निवासी संविदा बिजली कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी सहार पहुंचाया, जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक कन्नौज जनपद के नगला खेमकरन गांव निवासी उदय प्रताप (35) अपनी पत्नी प्रीति से मिलने बाइक से औरैया जिले के सहार जा रहे थे। शुक्रवार देर शाम वह जैसे ही नीमहार मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर के बाद उदय प्रताप उछलकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा  ये खबर भी पढ़े : अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद स्कार्पियो चालक घायल की मदद करने के बजाय वाहन लेकर मौके से भागने लगा। कुछ दूरी पर पहुंचते ही स्कार्पियो का अगला टायर फट गया। इसके बाद चालक वाहन को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। बताया गया कि स्कार्पियो में एक महिला और बच्चे भी सवार थे। वे पीछे से आई दूसरी कार में बैठकर वहां से चले गए।

सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक अनिलेश कुमार, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, आरक्षी विशाल तंवर और अंकुश ने घायल उदय प्रताप को एंबुलेंस से सीएचसी सहार पहुंचाया। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी।

परिजनों ने बताया कि उदय प्रताप पिछले करीब आठ वर्षों से बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत थे और सौरिख क्षेत्र में तैनात थे। परिवार में पत्नी प्रीति के अलावा दो बेटे दीपांशु (13) और मयंक (8) हैं। उदय प्रताप तीन भाइयों में मंझले थे। उनकी मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बेहाल है।

थाना प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि एक दुर्घटना में घायल बिजली विभाग में संविदा कर्मी की आज उपचार के दौरान मौत हो गई है। दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद फरार हुए स्कार्पियो चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

छत्तीसगढ़ में वन मंत्री की सुरक्षा में चूक, काफिले से टकराई स्कॉर्पियो

कोंडागां। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ रविवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। इस...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में वन मंत्री की सुरक्षा में चूक, काफिले से टकराई स्कॉर्पियो

दुश्मन की कार्रवाई का असर नहीं, हर दिशा में रूसी सेना आगे: पुतिन

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक इंटरव्‍यू में बताया क‍ि दुश्‍मन की क‍िसी भी कार्रवाई का हमारे युद्धक्षेत्र...
अंतर्राष्ट्रीय 
दुश्मन की कार्रवाई का असर नहीं, हर दिशा में रूसी सेना आगे: पुतिन

रूस में जल्द अतिरिक्त सैनिक नहीं भेजेगा उत्तर कोरिया: दक्षिण कोरिया

सोल। दक्षिण कोरिया की सेना की एक रिपोर्ट के हवाले से एक सांसद ने रविवार को कहा कि फिलहाल ऐसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस में जल्द अतिरिक्त सैनिक नहीं भेजेगा उत्तर कोरिया: दक्षिण कोरिया

लातविया में तेज तूफान का विकराल रूप,पेड़ उखड़े; बिजली नेटवर्क गुल

रीगा। लातविया में एक शक्तिशाली तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण बड़ी संख्या...
अंतर्राष्ट्रीय 
लातविया में तेज तूफान का विकराल रूप,पेड़ उखड़े; बिजली नेटवर्क गुल

यूक्रेन के 250 ड्रोन तबाह, 19 इलाकों में एयर डिफेंस तैनात: रूस

मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने 12 घंटों के भीतर यूक्रेन के...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूक्रेन के 250 ड्रोन तबाह, 19 इलाकों में एयर डिफेंस तैनात: रूस

उत्तर प्रदेश

बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

मानदेय ₹3,000 और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का ऐलान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

बारिश के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और मौसम विभाग द्वारा प्रतिकूल मौसम की संभावना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश

गैंगस्टर की कुर्क की गई 15 करोड़ की संपत्ति

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की पुलिस और जिला प्रशासन ने रविवार काे गैंगस्टर मोहम्मद नब्बे उर्फ नईम उर्फ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गैंगस्टर की कुर्क की गई 15 करोड़ की संपत्ति