छत्तीसगढ़ में वन मंत्री की सुरक्षा में चूक, काफिले से टकराई स्कॉर्पियो

वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला, पीए समेत 6 लोग घायल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कोंडागां। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ रविवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। इस हादसे में मंत्री के पीए समेत कई लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मंत्री का काफिला फरसागुड़ा से कोंडागांव की ओर आ रहा था। इसी दौरान जूनवानी के पास सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की कार को टक्कर मारी और इसके बाद फॉलो वाहन को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि फॉलो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि, गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में मंत्री केदार कश्यप इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके निजी सहायक (पीए) समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तत्काल कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में मंत्री के पीए अनुराग शर्मा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रायपुर रेफर किया गया है। वाहन चालक सुनील कुमार मौर्य के सिर, चेहरे और पैर में चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें भी रायपुर रेफर किया गया है।

अन्नदाता की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: विष्णु देव साय ये खबर भी पढ़े : अन्नदाता की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: विष्णु देव साय

वहीं, प्रधान आरक्षक राजेश नेताम और आरक्षक सुगंतिन उसेंडी के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें उच्च उपचार के लिए रेफर किया गया है। आरक्षक त्रिलोतमा मदरू को सिर, सीने, पीठ और दाहिने हाथ में चोटें आई हैं, जबकि आरक्षक नर्मदा मरकाम के सिर और बाएं कंधे में चोट लगी है।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्कॉर्पियो चालक और हादसे की परिस्थितियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

हादसे के बाद घायलों के साथ ही मंत्री भी अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि काफिले की एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के जवाब घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया और ट्रैफिक को खुलवाया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मौसम अलर्ट! देश के कई हिस्सो में 7-8 दिनों हो सकती घनघोर वर्षा

नई दिल्ली। देश भर के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले 7-8 दिनों में घनघोर बारिश होने के आसार हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर...
राष्ट्रीय 
मौसम अलर्ट! देश के कई हिस्सो में 7-8 दिनों हो सकती घनघोर वर्षा

सनातन चेतना से अंतरिक्ष तक भारत की गौरवगाथा: स्वामी चिदानंद

ऋषिकेश। भारत की अंतरिक्ष यात्रा विज्ञान की उपलब्धियों के साथ उस भारत की जीवंत गाथा है, जिसकी चेतना ने हजारों...
उत्तराखंड 
सनातन चेतना से अंतरिक्ष तक भारत की गौरवगाथा: स्वामी चिदानंद

छत्तीसगढ़ में वन मंत्री की सुरक्षा में चूक, काफिले से टकराई स्कॉर्पियो

कोंडागां। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ रविवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। इस...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में वन मंत्री की सुरक्षा में चूक, काफिले से टकराई स्कॉर्पियो

दुश्मन की कार्रवाई का असर नहीं, हर दिशा में रूसी सेना आगे: पुतिन

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक इंटरव्‍यू में बताया क‍ि दुश्‍मन की क‍िसी भी कार्रवाई का हमारे युद्धक्षेत्र...
अंतर्राष्ट्रीय 
दुश्मन की कार्रवाई का असर नहीं, हर दिशा में रूसी सेना आगे: पुतिन

रूस में जल्द अतिरिक्त सैनिक नहीं भेजेगा उत्तर कोरिया: दक्षिण कोरिया

सोल। दक्षिण कोरिया की सेना की एक रिपोर्ट के हवाले से एक सांसद ने रविवार को कहा कि फिलहाल ऐसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस में जल्द अतिरिक्त सैनिक नहीं भेजेगा उत्तर कोरिया: दक्षिण कोरिया

उत्तर प्रदेश

बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

मानदेय ₹3,000 और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का ऐलान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

बारिश के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और मौसम विभाग द्वारा प्रतिकूल मौसम की संभावना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश

गैंगस्टर की कुर्क की गई 15 करोड़ की संपत्ति

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की पुलिस और जिला प्रशासन ने रविवार काे गैंगस्टर मोहम्मद नब्बे उर्फ नईम उर्फ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गैंगस्टर की कुर्क की गई 15 करोड़ की संपत्ति