लातविया में तेज तूफान का विकराल रूप,पेड़ उखड़े; बिजली नेटवर्क गुल

लातविया में शक्तिशाली तूफान ने मचाई तबाही, देशभर में ऑरेंज अलर्ट

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रीगा। लातविया में एक शक्तिशाली तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए और बिजली वितरण नेटवर्क को गंभीर नुकसान पहुंचा। इसके चलते 1.60 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। 

यह शक्तिशाली चक्रवात दक्षिण दिशा से लातविया में दाखिल हुआ और शनिवार शाम को भारी बारिश तथा तेज हवाएं लेकर आया। लातवियाई समाचार एजेंसी 'लेटा' ने इसे जनवरी 2005 के बाद देश में आया सबसे विनाशकारी तूफान बताया है। मध्य लातविया के कुछ इलाकों में सिर्फ एक दिन में ही महीनेभर की औसत बारिश का लगभग आधा हिस्सा रिकॉर्ड किया गया।

नेपाल चुनाव सुधार: विदेशों में रह रहे नेपाली भी दे सकेंगे वोट ये खबर भी पढ़े : नेपाल चुनाव सुधार: विदेशों में रह रहे नेपाली भी दे सकेंगे वोट

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, लातविया के पर्यावरण, भूविज्ञान और मौसम विज्ञान केंद्र (एलईजीएमसी) ने शनिवार को मध्य और पश्चिमी लातविया में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी रखा। वहीं, तेज हवा के झोंकों को देखते हुए लगभग पूरे देश के लिए ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया।

लातविया की रेलवे कंपनी ने बताया कि खराब मौसम के कारण शनिवार शाम कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं और उनमें देरी हुई। बिजली वितरण प्रणाली ऑपरेटर 'साडालेस टिक्ल्स' के अनुसार, रात 9 बजे तक लगभग 1.60 लाख ग्राहक बिजली के बिना थे। ज्यादातर नुकसान पेड़ों के गिरने से हुआ है। आपातकालीन टीमें बिजली बहाल करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

कंपनी ने कहा कि बिजली नेटवर्क को काफी व्यापक और जटिल नुकसान पहुंचा है, इसलिए मरम्मत का काम सामान्य से ज्यादा समय ले सकता है। कुछ क्षेत्रों में लोगों को 24 घंटे से भी अधिक समय तक बिजली के बिना रहना पड़ सकता है।

लातविया की राज्य अग्निशमन और बचाव सेवा ने बताया कि शाम के दौरान मौसम से जुड़ी आपातकालीन कॉलों की संख्या तेजी से बढ़ी। इनमें ज्यादातर शिकायतें तेज हवाओं से पेड़ गिरने और सड़कों के अवरुद्ध होने की थीं।

एलईजीएमसी ने शुक्रवार को रीगा और देश के अन्य हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर रेड, ऑरेंज और येलो चेतावनियां जारी की थीं। इसके बाद लातविया में कई बाहरी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। शनिवार को स्थानीय प्रशासन ने मोबाइल अलर्ट संदेशों के जरिए लोगों को बार-बार भारी बारिश और तेज हवाओं के बारे में चेतावनी दी और सतर्क रहने की सलाह दी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दुश्मन की कार्रवाई का असर नहीं, हर दिशा में रूसी सेना आगे: पुतिन

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक इंटरव्‍यू में बताया क‍ि दुश्‍मन की क‍िसी भी कार्रवाई का हमारे युद्धक्षेत्र...
अंतर्राष्ट्रीय 
दुश्मन की कार्रवाई का असर नहीं, हर दिशा में रूसी सेना आगे: पुतिन

रूस में जल्द अतिरिक्त सैनिक नहीं भेजेगा उत्तर कोरिया: दक्षिण कोरिया

सोल। दक्षिण कोरिया की सेना की एक रिपोर्ट के हवाले से एक सांसद ने रविवार को कहा कि फिलहाल ऐसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस में जल्द अतिरिक्त सैनिक नहीं भेजेगा उत्तर कोरिया: दक्षिण कोरिया

लातविया में तेज तूफान का विकराल रूप,पेड़ उखड़े; बिजली नेटवर्क गुल

रीगा। लातविया में एक शक्तिशाली तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण बड़ी संख्या...
अंतर्राष्ट्रीय 
लातविया में तेज तूफान का विकराल रूप,पेड़ उखड़े; बिजली नेटवर्क गुल

यूक्रेन के 250 ड्रोन तबाह, 19 इलाकों में एयर डिफेंस तैनात: रूस

मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने 12 घंटों के भीतर यूक्रेन के...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूक्रेन के 250 ड्रोन तबाह, 19 इलाकों में एयर डिफेंस तैनात: रूस

बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

मानदेय ₹3,000 और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का ऐलान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश

बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

मानदेय ₹3,000 और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का ऐलान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

बारिश के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और मौसम विभाग द्वारा प्रतिकूल मौसम की संभावना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश

गैंगस्टर की कुर्क की गई 15 करोड़ की संपत्ति

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की पुलिस और जिला प्रशासन ने रविवार काे गैंगस्टर मोहम्मद नब्बे उर्फ नईम उर्फ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गैंगस्टर की कुर्क की गई 15 करोड़ की संपत्ति