बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

रक्षाबंधन से पहले 3.54 लाख रसोइया बहनों को सीएम योगी का तोहफा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मानदेय ₹3,000 और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाई का दायित्व निभाते हुए रक्षाबंधन से पहले ही 3.54 लाख रसोइया बहनों को चार बड़े उपहार दिए। रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि रसोइया माताओं-बहनों को अब दो के बजाय तीन हजार रुपये मानदेय मिलेगा, घटना-दुर्घटना होने पर रसोइयों व परिवार को भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से दो लाख रुपये की सहायता और प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक मुफ्त कैशलेस सुविधा मिलेगी। इसके अलावा परिधान के लिए मिलने वाली राशि भी दोगुनी यानी, 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी गई है।

रसोई रहे साफ-सुथरी, बच्चों को दें पौष्टिक आहार

मुख्यमंत्री ने रसोइयों को सचेत करते हुए कहा कि इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। फूड प्वॉइजनिंग भी नहीं होनी चाहिए। दुश्मन ऐसा काम न कर पाए, जिससे आप संदेह के घेरे में आएं। छिपकली व कीड़ा खाने में न गिरे, यह जीवन के साथ खिलवाड़ होगा। रसोई बनाते समय किचन में बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होना चाहिए। पीएम पोषण मिशन के अंतर्गत छह दिन के मेन्यू में मिलेट्स, स्थानीय व्यंजन, मौसमी फल भी शामिल हैं। बच्चों को अलग-अलग दिन अलग-अलग प्रकार का आहार देना है। विद्यालय में रसोई साफ-सुथरी रहे, बच्चों को समय पर स्वच्छता के साथ साप्ताहिक मेन्यू के अनुरूप पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएं। इससे आपका सम्मान बढ़ेगा।

रसोइयों का बढ़ेगा मानदेय, मिलेगा कैशलेस इलाज  ये खबर भी पढ़े : रसोइयों का बढ़ेगा मानदेय, मिलेगा कैशलेस इलाज 

सरकार सभी समस्याओं का करेगी समाधान

योगी ने कहा कि नाै साल पहले रसोइयों का मानदेय हजार रुपये था, वह भी कभी मिलता था तो कभी नहीं मिलता था। गरीबों के हक पर डकैती डालने वाले सपाइयों व कांग्रेसियों की लूट को रोकने के लिए पीएम मोदी जी ने 55 करोड़ लोगों के जनधन अकाउंट खुलवाए। अब डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में राशि जाती है। रसोइयों के लिए अभी तक सामाजिक सुरक्षा की गारंटी नहीं थी। कोई घटना-दुर्घटना, आपदा, पूर्ण दिव्यांग या मृत्यु होने पर परिवार असहाय हो जाता था। बेसिक शिक्षा परिषद ने भारतीय स्टेट बैंक से बातचीत कर तय कराया कि अकाउंट एसबीआई में खुलेगा, जिसमें रसोइयों का पूरा मानदेय जाएगा। यदि कोई अप्रिय स्थिति हुई तो बैंक तत्काल दो लाख रुपये की उपलब्ध कराएगा। आप भाजपा के डबल इंजन पर विश्वास कीजिए, सरकार सभी समस्याओं का समाधान करेगी।

आप बचपन स्वस्थ बनाएं, आपके स्वास्थ्य का जिम्मा हमारा

मुख्यमंत्री ने कहा कि रसोई केवल बच्चे का पेट भरने वाला भोजन नहीं, बल्कि बचपन को स्वस्थ व समर्थ बनाने का अभियान भी है। आप देश के बचपन को स्वस्थ बनाते हैं, लेकिन आपके स्वास्थ्य की चिंता नहीं होती थी। प्रधानमंत्री मोदी ने आपको धुएं से मुक्ति दिलाई। प्रदेश सरकार ने भी सुनिश्चित किया कि रसोइया या उसके परिवार का कोई व्यक्ति अस्वस्थ होता है तो वह सरकारी अस्पताल समेत किसी भी इंपैनल्ड अस्पताल में इलाज करा सकता है। सरकार प्रतिवर्ष इसके लिए पांच लाख रुपये का बीमा उपलब्ध कराएगी।

‘बबुआ’ पर चुटकी, याेगी बोले- सपा को साफ करेगी जनता

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह काम पहले इसलिए नहीं होता था, क्योंकि गरीब कभी सपा के एजेंडे में नहीं था। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि बबुआ ने बयान दिया है कि परिवार के सभी लोग सांसद हैं, इसलिए सपा-सपा बनी हुई है। हम कह रहे हैं कि जनता सपा को अगले चुनाव में हमेशा के लिए साफ कर देगी, क्योंकि ये लोग परिवार की खातिर गरीबों का शोषण करते थे। इन्होंने यूपी को गुंडा प्रदेश बना दिया था। जमीन पर कब्जा, बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाते थे। रोज दंगा-फसाद होता था। त्योहारों के पहले खुशी छीन ली जाती थी। विकास ठप था, क्योंकि प्रदेश के पास कुछ नहीं था। अब कोई बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाएगा तो यमराज के घर जाने का रास्ता तय है। सपाई तो बच्चों के मिड-डे मील पर भी डकैती डलवाते थे। अब यूपी दंगा व कर्फ्यू मुक्त हुआ तो विकास दिखाई दे रहा है। जो लोग कुछ नहीं कर पाए, वे सिर्फ आक्षेप लगाते हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लातविया में तेज तूफान का विकराल रूप,पेड़ उखड़े; बिजली नेटवर्क गुल

रीगा। लातविया में एक शक्तिशाली तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण बड़ी संख्या...
अंतर्राष्ट्रीय 
लातविया में तेज तूफान का विकराल रूप,पेड़ उखड़े; बिजली नेटवर्क गुल

यूक्रेन के 250 ड्रोन तबाह, 19 इलाकों में एयर डिफेंस तैनात: रूस

मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने 12 घंटों के भीतर यूक्रेन के...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूक्रेन के 250 ड्रोन तबाह, 19 इलाकों में एयर डिफेंस तैनात: रूस

बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

मानदेय ₹3,000 और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का ऐलान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

लिस्बन पहुंचा आईएनएस सुदर्शिनी, दुनिया को दिया दोस्ती का संदेश

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंचा है। अपनी लंबी समुद्री यात्रा...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
लिस्बन पहुंचा आईएनएस सुदर्शिनी, दुनिया को दिया दोस्ती का संदेश

बारिश के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और मौसम विभाग द्वारा प्रतिकूल मौसम की संभावना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश

उत्तर प्रदेश

बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

मानदेय ₹3,000 और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का ऐलान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

बारिश के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और मौसम विभाग द्वारा प्रतिकूल मौसम की संभावना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश

गैंगस्टर की कुर्क की गई 15 करोड़ की संपत्ति

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की पुलिस और जिला प्रशासन ने रविवार काे गैंगस्टर मोहम्मद नब्बे उर्फ नईम उर्फ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गैंगस्टर की कुर्क की गई 15 करोड़ की संपत्ति