यूपी में पर्याप्त चीनी उपलब्ध, कतई परेशान न हों आमजन : योगी

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की चीनी उपलब्धता की समीक्षा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की कोई कमी नहीं है, इसलिए आम नागरिक कतई परेशान न हों। प्रदेश की चीनी मिलों में वर्तमान में 179.38 लाख कुंतल चीनी का भंडार उपलब्ध है। चीनी मिलों ने दो महीने (जून-जुलाई) में 235 लाख कुंतल चीनी की बिक्री की है। मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया कि आवश्यकता पड़ने पर चीनी मिलें 15 अक्टूबर से संचालित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि सहकारी चीनी मिलों में 23.60 लाख कुंतल, निगम की चीनी मिलों में 5.28 लाख कुंतल और निजी चीनी मिलों में 150.50 लाख कुंतल (कुल 179.38 लाख कुंतल) चीनी प्रदेश में उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त जून व जुलाई में चीनी मिलों ने 235 लाख कुंतल चीनी की बिक्री की है, इसमें से अधिकांश चीनी अभी भी खुले बाजार में उपलब्ध है। आवश्यकता पड़ने पर 15 अक्टूबर से चीनी मिलों को संचालित किया जाए।

यामानाशी और यूपी विधान सभा के बीच समझौता  ये खबर भी पढ़े : यामानाशी और यूपी विधान सभा के बीच समझौता 

भ्रम फैलाने व कालाबाजारी करने वालों पर करें कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी ने आमजन से अपील की कि चीनी की कमी बताकर भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहें। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि चीनी की कालाबाजारी और भ्रम फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने भारत सरकार के निर्देश के क्रम में कहा कि कोई भी डीलर 30 दिन से अधिक चीनी स्टॉक का भंडारण नहीं करेगा और वे एक समय में 400 टन से ज्यादा स्टॉक भी नहीं रख सकते। बल्क कंज्यूमर्स (10 मीट्रिक टन प्रतिमाह खपत) भी 15 दिन से अधिक का स्टॉक नहीं रख सकते। चीनी मिलें भी अपने मासिक कोटे के अंतर्गत विक्रित चीनी को विक्रय की तिथि से सात दिन से अधिक अवधि तक गोदाम में नहीं रोकेंगी।

भौतिक सत्यापन कराएं जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद की समस्त पंजीकृत चीनी मिलों, थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के गोदामों का भौतिक सत्यापन कराते हुए उपलब्ध स्टॉक की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्राप्त करें। निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक धारित करने अथवा जमाखोरी पर कठोर कार्रवाई की जाए। जनपद में चीनी की उपलब्धता एवं मूल्य पर सतत निगरानी रखते हुए किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी अथवा मूल्यवृद्धि की स्थिति में तत्काल शासन को अवगत कराएं।

48 लाख किसानों को किया गया 32,554 करोड़ का भुगतान

बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि पेराई सत्र 2026-27 के लिए 28.14 लाख हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल संभावित है। इससे 90 लाख टन चीनी उत्पादन की संभावना है। उत्तर प्रदेश में प्रतिमाह अनुमानित चीनी खपत लगभग चार लाख टन है। पेराई सत्र 2025-26 में 48 लाख किसानों को 32 हजार 554 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान भी किया गया है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- तुष्टिकरण की राजनीति करती है

नई दिल्ली। वंदे मातरम् को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने आरोप...
राष्ट्रीय 
भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- तुष्टिकरण की राजनीति करती है

कृषि विज्ञान केंद्र पर ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ विषय पर कृषकों को दिया गया प्रशिक्षण*। 

संत कबीर नगर, 22 अगस्त, 2026(सूचना विभाग)*। कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन...
उत्तर प्रदेश 
कृषि विज्ञान केंद्र पर ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ विषय पर कृषकों को दिया गया प्रशिक्षण*। 

विधायक धनघटा व जिलाधिकारी द्वारा तटबंध का किया गया निरीक्षण,

संत कबीर नगर, 22 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा घाघरा/सरयू के बढ़ते हुये जल स्तर को देखते...
उत्तर प्रदेश 
विधायक धनघटा व जिलाधिकारी द्वारा तटबंध का किया गया निरीक्षण,

राष्ट्रीय पुरस्कार से कौशाम्बी की शिक्षिका शालिनी कुशवाहा का बढ़ा मान

कौशाम्बी। जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के लिए गौरव का क्षण है। कंपोजिट विद्यालय रसूलाबाद, कोइलहा, विकासखंड चायल की...