कृषि विज्ञान केंद्र बगही में एक दिवसीय कृषक प्रक्षिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना *पर ड्राप मोर क्रॉप* वर्ष 2026-27 के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रक्षिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उद्यान विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बगही में  किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा सुक्ष्म सिंचाई पद्धतियों जैसे ड्रिप एवं स्प्रिंकलर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
उल्लेखनीय है कि इन पद्धतियों के उपयोग से लगभग 50 प्रतिशत जल की बचत होती है, फसलों की लागत घटती है तथा उत्पादन में भी लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि होती है।
जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल द्वारा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा बताया गया कि ड्रिप एवं स्प्रिंकलर स्थापित करने पर सरकार द्वारा 90 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। अभी तक जनपद में लगभग 160 कृषकों द्वारा इन पद्धतियों को स्थापित कराया गया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला उद्यान अधिकारी संत कबीर नगर समुद्रगुप्त मल्ल, वैज्ञानिक केवीके डॉ0 देवेश कुमार, डॉ0 तरुण कुमार, डॉ0 दुर्गेश मौर्या, डॉ0 अभिनव सिंह, धर्मेंद्र कुमार तथा 50 प्रशिक्षणार्थी कृषक आदि उपस्थित रहे।
 
लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

गुरु रविदास के संदेशों से सामाजिक समरसता का संकल्प

कौशाम्बी । जिले में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए...
उत्तर प्रदेश 
गुरु रविदास के संदेशों से सामाजिक समरसता का संकल्प

मेघालय में हिंसा के बाद सेना और आरएएफ ने निकाला फ्लैग मार्च

शिलांग। मेघालय की राजधानी शिलांग में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। खासी स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) की...
राष्ट्रीय 
मेघालय में हिंसा के बाद सेना और आरएएफ ने निकाला फ्लैग मार्च

बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत कोतवाली खलीलाबाद पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...