गुरु रविदास के संदेशों से सामाजिक समरसता का संकल्प

कलश रथ यात्रा का जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पूजन कर किया स्वागत, बोले—जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता को अपनाएं

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260822-WA0325कौशाम्बी । जिले में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत विधानसभा मंझनपुर के सांगठनिक मंडल सरसवां के ग्राम पंचायत अन्धावा में कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कलश पूजन कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास भारतीय संत परंपरा के महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अपनी वाणी और जीवन के माध्यम से जाति-पाति, ऊंच-नीच, छुआछूत और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ मजबूत संदेश दिया। उनका चिंतन केवल आध्यात्मिक चेतना तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने ऐसे समाज की कल्पना की, जहां प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान, अवसर और गरिमा मिले।

जर्जर इमारत में पढ़ रहे 2,075 बच्चे, खतरे में केन ग्रोवर इंटर कॉलेज का भविष्य ये खबर भी पढ़े : जर्जर इमारत में पढ़ रहे 2,075 बच्चे, खतरे में केन ग्रोवर इंटर कॉलेज का भविष्य

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास का मानना था कि किसी व्यक्ति की श्रेष्ठता उसके जन्म या जाति से नहीं, बल्कि उसके कर्म, आचरण और मानवीय गुणों से तय होती है। उन्होंने समाज को भेदभाव की मानसिकता छोड़कर प्रेम, भाईचारे, सहयोग और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि गुरु रविदास ने अपने समय में समाज में व्याप्त छुआछूत और ऊंच-नीच की कुरीतियों को चुनौती दी। उनकी वाणी में मानव समानता और आत्मसम्मान की भावना स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने संदेश दिया कि ईश्वर की दृष्टि में सभी मनुष्य समान हैं, इसलिए समाज में भी किसी के साथ जन्म अथवा जाति के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मानवता गुरु रविदास के जीवन-दर्शन का केंद्र थी। प्रेम, करुणा, सेवा, सदाचार और परोपकार को उन्होंने सच्चे जीवन का आधार माना। उनका संदेश आज भी समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, सम्मान और सद्भाव का वातावरण बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अभियान संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र पटेल, सह संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष नितिन पासी, मंडल अध्यक्ष प्रमोद भार्गव, अजय पाण्डेय, नरेंद्र पटेल, निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर, ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह, प्रतिनिधि अकबर सिंह, महिला मोर्चा संयोजक नीतू कनौजिया समेत पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

खेसरहा गोवध अधिनियम के वांछित आरोपी संग पुलिस व एसओजी की मुठभेड़

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता 
उत्तर प्रदेश 
खेसरहा गोवध अधिनियम के वांछित आरोपी संग पुलिस व एसओजी की मुठभेड़

बिजनौर में 26 साल से पहचान छिपाकर रह रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

पूर्व मुकदमों में सजा से बचने के लिए पहचान छिपाने का आरोप
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में 26 साल से पहचान छिपाकर रह रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

चंदौली में कुएं में जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का लिया संज्ञान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चंदौली में कुएं में जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

तिरंगा यात्रा में उमड़ा शिक्षकों एवं कर्मचारियों का जनसैलाब, पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गूंजे नारे

लखीमपुर-खीरी,22 अगस्त(तरुणमित्र)। अटेवा लखीमपुर खीरी के तत्वावधान में एनपीएस /यूपीएस, निजीकरण तथा टीईटी अनिवार्यता की समाप्ति एवं पुरानी पेंशन बहाली...