रोजगार मेले के प्रचार वाहन को सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

25 अगस्त को बेनीराम कटरा में लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को रोजगार के अवसरों की जानकारी देगा प्रचार वाहन

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260822-WA0287कौशाम्बी। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 25 अगस्त को कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र, बेनीराम कटरा के परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को विकास भवन से प्रचार वाहन रवाना किया गया। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सीडीओ ने कहा कि रोजगार मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। प्रचार वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर युवाओं को रोजगार मेले की तिथि, स्थान और आयोजन से संबंधित जानकारी देगा, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी मेले में पहुंचकर उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें।

गोमतीनगर हत्याकांड: साइको होता तो एसबीआई बैंक में नौकरी करता ! ये खबर भी पढ़े : गोमतीनगर हत्याकांड: साइको होता तो एसबीआई बैंक में नौकरी करता !

जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से युवाओं से रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अपील की गई है। अधिकारियों के मुताबिक रोजगार मेले के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षिक योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला कौशल प्रबंधक दीपक मौर्य, योगेंद्र कुमार शुक्ला, शिव नरेश शुक्ला, वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र को लेकर अमित शाह की अहम बैठक

मॉडेलिटीज तय करने को समिति गठित होगी नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता और पश्चिम...
राष्ट्रीय 
पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र को लेकर अमित शाह की अहम बैठक

डीएम एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं,

संत कबीर नगर, 22 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना समाधान...
उत्तर प्रदेश 

एड्स जागरूकता के लिये रेड रन मैराथन का आयोजनः विजेता पुरस्कृत

बस्ती - जिला एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में युवा उत्सव के अन्तर्गत रेड रन मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन अमर...

गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव एवं अग्नि सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...

दिव्यांगजन को निःशुल्क उपकरण प्रदान करने के लिए किया जायेगा शिविर का आयोजन

बस्ती - कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत समस्त पात्र दिव्यांगजन को ससमय गुणवत्तापूर्ण उपकरण वितरण कर लाभान्वित किए जाने, दिव्यांजनों को...