संत कबीर नगर।राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली पर बनी जिला स्तरीय स्तरीय समिति बस्ती में उप निदेशक (कृषि रक्षा ) चरण सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन विकास भवन में किया गया।
बैठक में जैविक भवन के अधिकारीयों द्वारा एनपीएसएस ऐप पे विस्तृत व्याख्यान दिया गया व समीक्षा की गयी। बैठक में योजनाबद्ध तरीके से ऐप के प्रचार प्रसार सम्बन्धी रणनीति बनायी गयी जिसमे मुख्यतः राज्य क़ृषि विभाग, उद्यान विभाग व गन्ना विभाग के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में एनपीएसएस ऐप पर किसानो को जानकारी दी जाएगी एवं संयुक्त रूप से किसान गोष्ठीयों का आयोजन कर किसानो को खेत में ले जा कर ऐप के प्रयोग सम्बन्धी व्यवहारिक ज्ञान दिया जायेगा व हर पंद्रह दिनों पे वर्चुअल मोड में समीक्षात्मक बैठक की जाएगी व व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से सभु एजेंसीया संयुक्त रूप से कार्य करेगी।
इस अवसर पर जिला क़ृषि अधिकारी सर्वेश यादव, केंद्र के सहायक निदेशक राहुल मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल, अपर जिला क़ृषि रक्षा अधिकारी अजय दीप सिंह, केंद्र के सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला, रत्नेश कुमार मिश्रा एवं तकनीकी अधिकारी मोनल कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।