बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत महुली थाने पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्र* द्वारा में थाना महुली परिसर में बारावफात त्यौहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में थानाध्यक्ष महुली  दुर्गेश कुमार पांडेय* सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, संभ्रांत नागरिक, ग्राम प्रधान, धर्मगुरु एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । बैठक के दौरान बारावफात त्यौहार को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने, त्यौहार के दौरान निकलने वाले जुलूस/कार्यक्रमों के मार्ग, समय एवं व्यवस्थाओं, सभी आयोजकों से निर्धारित नियमों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने,  डीजे, ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं ध्वनि की तीव्रता को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने, जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए रूट एवं ट्रैफिक प्रबंधन पर चर्चा की गई ।  
सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने एवं पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी समस्या का संवाद के माध्यम से तत्काल समाधान करने पर जोर दिया गया ।  उपस्थित लोगों से अपील की गई कि त्यौहार केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर भी है।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि “शांति व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन हर परिस्थिति में आमजन के साथ खड़ा है। किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और छोटी से छोटी सूचना भी तत्काल पुलिस को दें।”

राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस का बड़ा सवाल, राजेंद्र पाल गौतम बोले- बंद लिफाफे की SIT रिपोर्ट लीक कैसे हुई? ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस का बड़ा सवाल, राजेंद्र पाल गौतम बोले- बंद लिफाफे की SIT रिपोर्ट लीक कैसे हुई?

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

डाॅन बास्को आशालयम से भागे दो किशोर, तलाश में जुटी पुलिस

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
डाॅन बास्को आशालयम से भागे दो किशोर, तलाश में जुटी पुलिस

प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने इंदिरा नहर में लगाई छलांग

प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने से आहत युवक ने इंदिरा नहर में लगाई छलांग, पुलिस ने सकुशल बाहर निकाला मोहनलालगंज,...
उत्तर प्रदेश 
प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने इंदिरा नहर में लगाई छलांग

उत्तर प्रदेश

डाॅन बास्को आशालयम से भागे दो किशोर, तलाश में जुटी पुलिस

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
डाॅन बास्को आशालयम से भागे दो किशोर, तलाश में जुटी पुलिस

प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने इंदिरा नहर में लगाई छलांग

प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने से आहत युवक ने इंदिरा नहर में लगाई छलांग, पुलिस ने सकुशल बाहर निकाला मोहनलालगंज,...
उत्तर प्रदेश 
प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने इंदिरा नहर में लगाई छलांग