बदमाशों ने एटीएम तोड़कर नगदी लुटने का प्रयास, एक गिरफ्तार
एटीएम तोड़कर नगदी लुटने के प्रयास की घटना को अजांम देकर भाग रहे बदमाशो का पुलिस ने तीस किलोमीटर पीछा कर,एक बदमाश को घटना में प्रयुक्त कार समेत दबोचा,एक फरार
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
मोहनलालगं, लखनऊ। मोहनलालगंज कस्बे के मौरावां रोड पर गुरूवार की रात बारह बजे के करीब बिना नम्बर की सफेद कार से आये दो बदमाशो ने इंडिया फस्ट एटीएम बूथ के अंदर घूसकर एटीएम मशीन को तोड़कर उसमें भरी नगदी लूटने के प्रयास में जुट गये। एटीएम के अंदर से खटपट की आवाज सुनकर बगल के घरो में रहने वाले लोगो ने पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस को आता देख एटीएम मशीन का स्क्रीन कीपैड,कार्ड रीडर,मशीन लोगो समेत सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर कुछ सामान साथ लेकर कार से भाग निकले।
जिसके बाद इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह व चौकी इंचार्ज अतुल सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ भगाने वाले रूट पर बदमाशो का पीछा किया तो घटना स्थल से करीब तीस किलोमीटर दूर उन्नाव के मौरावां कस्बे के पास आगे जा रहे ट्रक में बदमाशो की तेज रफ्तार कार जा घुसी इस दौरान एक बदमाश अधेरे का फायदा उठाते हुये मौके से भाग निकला।कार में फंसे दूसरे बदमाश को पुलिस ने हिरासत में लिया।
पकड़े गये बदमाश ने पुछताछ में अपना नाम अभिषेक जायसवाल निवासी मोहल्ला पान दरीबा कस्बा लालगंज जनपद रायबरेली बताया और मौके से भागे अपने साथी का नाम विशाल सिंह निवासी मोहल्ला आचार्यनगर कस्बा लालगंज बताया।
पुछताछ में बदमाश अभिषेक ने लखनऊ के मोहान रोड पर एक मकान में साथी के साथ रहने की बात कबूली है।डीसीपी मो०मुश्ताक ने बताया इंडिया वन एटीएम के फ्रेंचाइजी पार्टनर राहुल गुप्ता की तहरीर पर बदमाशो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज सर्विलांस समेत पुलिस की कई टीमें को फरार बदमाश विशाल सिंह की तलाश में लगाया गया है।
बदमाशो ने एटीएम मशीन का सामान रास्ते में फेका..
बदमाश अभिषेक ने पुलिस पुछताछ मे बताया मौके से भगाने पुलिस के बाद पुलिस ने पीछा किया तो साथी विशाल ने एटीएम मशीन की स्क्रीन समेत अन्य सामान रास्ते में एक जगंल में फेक दिया।पुलिस पकड़े गये बदमाश की निशानदेही पर सामान बरामद करने के प्रयास मे जुट गयी है।
पिता ने स्कार्पियो नही खरीदी तो एटीएम लूटने की रची साजिश..
पुछताछ में अभिषेक जायसवाल ने बताया पिता से उसने कार बदलकर स्कार्पियो लेने की बात कही तो उन्होने मना कर दिया।जिसके बाद उसने साथी संग एटीएम लूटने की साजिश रची ओर एटीएम को लुटने के बाद हाथ लगने वाले पैसे से स्कार्पियो खरीदना चाहता था।लेकिन असफल रहा।
वारदात के लिये फूल प्रूफ प्लान बनाया..
शातिर दिमाग अभिषेक ने एटीएम लूट की वारदात को अजांम देने के लिये फूल प्रूफ प्लान बनाया था उसने घटना में प्रयुक्त अपनी बलेनो कार की आगे व पीछे की नम्बर प्लेट हटाकर डिग्गी में रख ली थी ओर घटना को अजांम देने से पहले साथी संग पूरी रैकी भी है।जिस तरह शातिर दिमाग अभिषेक ने घटना को अजांम दिया पुलिस को आंशका है उसने इससे पहले भी लूट की घटनाओ को अजांम दिया होगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
