नाले में युवक का उतराता शव मिलने से मचा हड़कंप, बाइक भी बरामद
पत्नी से चल रहा था विवाद
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
मोहनलालगंज, लखनऊ। नगराम क्षेत्र के अनैया गांव निवासी छेदालाल रैदास का 30 वर्षीय बेटा जितेंद्र कुमार शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से घर से निकला था इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शाम करीब चार बजे विशुनखेड़ा गांव के पास ग्रामीणों ने गहरे नाले में युवक का शव उतराता देख इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दिया , सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से नाले में उतरकर शव को बाहर निकाला। शव मिलते ही मौके पर कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नाले से कुछ दूरी पर मृतक की बाइक भी खड़ी मिली।परिजनों के मुताबिक जितेंद्र का पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसकी पत्नी मायके में रह रही थी।
थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया नाले के किनारे जाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
