डाॅन बास्को आशालयम से भागे दो किशोर, तलाश में जुटी पुलिस
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
मोहनलालगं,लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के अतरौली में संचालित डाॅन बास्को आशालयम के डायरेक्टर विमल क्रेकेटा ने बताया संस्थान में रहकर पढाई करने वाले दो किशोर बीते मंगलवार की सुबह तीन बजे के करीब सभी स्टाफ व बच्चो के डर्मिटरी रूम को बाहर से लांक कर छोडे साइड आयरन गेट के लाक का ताला तोड़कर मुख्य गेट से कूदकर भाग निकले।
जानकारी होने पर काफी खोजबीन की गयी लेकिन लापता दोनो किशोरो का पता नही चल सका।जिसके बाद डायरेक्टर ने गुरूवार को पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कर लापता किशोरो को तलाशने की गुहार लगायी।इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया संस्थान के डायरेक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लापता दोनो किशोरो की तलाश व सकुशल बरामदी के लिये पुलिस टीम को लगाया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
