संत रविदास जयंती पर डिप्टी सीएम ने सर पर कलश रख निकाली यात्रा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। शुक्रवार संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की। श्रृंखला में निकाली जा रही कलश यात्रा का उत्तर विधानसभा क्षेत्र के उत्तर मंडल-4 स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

कलश यात्रा के मंदिर परिसर पहुंचने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने श्रद्धापूर्वक कलश यात्रा का स्वागत किया और संत रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज ने समाज को समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनका जीवन और विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना का विरोध करते हुए सभी को समान दृष्टि से देखने का संदेश दिया, जो आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि संत रविदास जी महाराज की शिक्षाएं सामाजिक समरसता और राष्ट्र की एकता का मजबूत आधार हैं।

निगम द्वारा बनबाये गये भामाशाह पार्क में महीनों से पड़ा ताला  ये खबर भी पढ़े : निगम द्वारा बनबाये गये भामाशाह पार्क में महीनों से पड़ा ताला

उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा महानगर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कलश यात्रा एवं अन्य धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में आपसी भाईचारे एवं सद्भाव की भावना को और मजबूत करना है। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकराने से एक युवक की...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

भारतीय रेलवे ने JNPT मुंबई से पहली डबल-स्टैक लंबी दूरी वाली कंटेनर ट्रेन चलाई।

360 TEU (कंटेनर) को 422 km की दूरी तय करके वडोदरा डिवीजन में वर्णमा स्थित CONCOR के GCT टर्मिनल तक...
भारतीय रेलवे ने JNPT मुंबई से पहली डबल-स्टैक लंबी दूरी वाली कंटेनर ट्रेन चलाई।

स्कूल से घर लौटते समय नदी में बहे तीन मासूम, तलाश जारी

बिलासपुर। जिले के तखतपुर में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे घोंघा नदी पार करते...
छत्तीसगढ़ 
स्कूल से घर लौटते समय नदी में बहे तीन मासूम, तलाश जारी

स्मार्ट सिटी के नाम पर आये धन के बाद भी नगर की अव्यवस्थाओ को लेकर कॉंग्रेसियो ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा

फिरोजाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शनिबार को नगर निगम द्वारा श्रम कानूनों का उल्लंघन करने व स्मार्ट...
स्मार्ट सिटी के नाम पर आये धन के बाद भी नगर की अव्यवस्थाओ को लेकर कॉंग्रेसियो ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा

अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

फिरोजाबाद , थाना उत्तर क्षेत्र में अटल पार्क पर रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये कुछ युवकों ने...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

उत्तर प्रदेश

अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकराने से एक युवक की...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

फिरोजाबाद , थाना उत्तर क्षेत्र में अटल पार्क पर रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये कुछ युवकों ने...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश प्रताप सिंह को औरैया पुलिस विभाग से बर्खास्त...
उत्तर प्रदेश 
दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

-जौनपुर एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण काउंटर पर तैनात बाबू के कथित रिश्वतखोरी का मामला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!