लखनऊ। गुडम्बा इलाके में एक छात्रा से दो युवकों ने अलग-अलग समय पर बारी-बारी से रेप किया। एक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। छात्रा को मिलने बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। इस बात को छात्रा ने डर की वजह से घर में नहीं बताई। इस घटना के कुछ दिन बाद उस युवक के एक दोस्त ने छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। उसने अपने दोस्त के लिए माफी मांगी। फिर उसने भी छात्रा से दोस्ती कर ली। कुछ दिन बाद उसने भी छात्रा को बुलाकर उसके साथ रेप किया।
जानकारी के मुताबिक़ मामला गुडंबा इलाके का है। दो युवकों से रेप के बाद नाबालिग छात्रा ने अपने घर में आपबीती बताई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गुडंबा निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा की इंस्टाग्राम पर अलीगंज के मेहंदी टोला निवासी अदनान अंसारी से दोस्ती हुई थी। अदनान ने 12 जून को छात्रा को मिलने बुलाया। वहां उसने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के कारण छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई।
कुछ दिनों बाद अदनान के दोस्त शावेज अंसारी ने इंस्टाग्राम पर छात्रा से संपर्क किया। उसने अदनान की गलती के लिए माफी मांगी, जिसके बाद छात्रा उसी से बातचीत करने लगी। आरोप है कि शावेज ने एक जरूरी बात कहने का बहाना बनाकर छात्रा को मिलने बुलाया और उसके साथ भी दुष्कर्म किया।
छात्रा की पिता की शिकायत पर गुडंबा पुलिस ने अदनान और शावेज पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को पिकनिक स्पॉट रोड से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता की मेडिकल जांच और उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं।