लोहिया संस्थान: ईसीएमओ को बताया गया उपचार का तरीका

— लोहिया संस्थान में ईसीएमओ कार्यशाला का आयोजन

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। लोहिया संस्थान में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को ईसीएमओ उपचार की अवधारणा, मरीज के चयन, उपचार प्रबंधन, रक्तस्राव एवं रक्त के थक्के से बचाव, ईसीएमओ से मरीज को हटाने और उपचार बंद करने की प्रक्रिया के संबंध में सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
शनिवार को डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के एनेस्थीसिया विभाग की ओर से ईसीएमओ कार्यशाला का आयोजन किया गया। देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों द्वारा ईसीएमओ से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला के प्रारम्भिक सत्र में डॉ. सुनील पूबोनी ने ईसीएमओ का इतिहास एवं शरीर क्रिया विज्ञान विषय पर जानकारी दी । इसके बाद डॉ. प्रणय ओझा ने रक्त का थक्का बनने से रोकने की प्रक्रिया एवं एंटीकोएगुलेशन विषय पर प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीण कुमार दास ने ईसीएमओ से मरीज को धीरे-धीरे हटाने और उपचार बंद करने से पूर्व परीक्षण विषय पर बात की। उन्होंने ईसीएमओ पर उपचार प्राप्त कर रहे गंभीर मरीजों में उपचार समाप्त करने की प्रक्रिया,आवश्यक सावधानियों और मरीज की स्थिति के आकलन के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा अपने अनुभव एवं ज्ञान को साझा किया गया, जिससे प्रतिभागियों को गंभीर रूप से बीमार मरीजों के उपचार में ईसीएमओ के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग की जानकारी प्राप्त हो रही है। यह कार्यशाला संस्थान में अत्याधुनिक गहन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

-जौनपुर एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण काउंटर पर तैनात बाबू के कथित रिश्वतखोरी का मामला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का प्रभारी मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

शाहजहांपुर/कांट।  प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप...
प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का प्रभारी मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

कैंसर संस्थान को मिला 25 यूनिट ब्लड व 10 व्हील चेयर

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग " की विभागाध्यक्ष डॉ.अंजू दुबे के नेतृत्व में "राष्ट्रीय...
उत्तर प्रदेश 
कैंसर संस्थान को मिला 25 यूनिट ब्लड व 10 व्हील चेयर

गोमती नगर गोलीकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आये अहम तथ्य

-पत्नी और बहन के सिर में फंसी रह गई गोली,पत्नी के शरीर पर 6 चोट के निशान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमती नगर गोलीकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आये अहम तथ्य

आईएमए की राज्य कार्यसमिति की हुई बैठक

लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,आईएमए लखनऊ शाखा की ओर से आयोजित तीसरी राज्य कार्यसमिति बैठक की पूर्व संध्या पर शनिवार को...