प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने इंदिरा नहर में लगाई छलांग
पुलिस ने बचाई जान
- प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने से आहत युवक ने इंदिरा नहर में लगाई छलांग, पुलिस ने सकुशल बाहर निकाला
मोहनलालगंज, लखनऊ। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने से आहत एक युवक ने शुक्रवार दोपहर नगराम के समेसी पुल के पास इंदिरा नहर में छलांग लगा दी। युवक को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगराम पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया।
पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गई।थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि समेसी के मजरा कंचनखेड़ा निवासी विपिन शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे समेसी पुल के पास इंदिरा नहर पर पहुंचा था। कुछ देर बाद उसने अचानक नहर के गहरे पानी में छलांग लगा दी। युवक को डूबते-उतराते देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने बिना देर किए नगराम पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद विपिन को नहर से सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस की सजगता और त्वरित कार्रवाई के चलते युवक की जान बच गई।
पूछताछ में विपिन ने पुलिस को बताया कि प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने से वह काफी आहत था और इसी वजह से उसने जीवन समाप्त करने का फैसला किया था। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी और उन्हें मौके पर बुलाकर युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।घटना के बाद नगराम पुलिस की तत्परता की लोगों ने सराहना किया ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
