अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षार्थियों को मिला मोटिवेशन

मुख्यमंत्री योजना के तहत UPSC, UPPCS व NEET-JEE छात्रों को मिला मार्गदर्शन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

प्रेम कुमार श्रीवास्तव

  • जिलाधिकारी ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, नियमित अध्ययन, अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है।

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत आज जनपद के डी0ए0वी0 डिग्री कालेज  में संचालित कोचिंग कक्षाओं में UPSC/UPPCS एवं NEET/IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए मोटिवेशनल क्लास का आयोजन किया गया। जिसके क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, उप जिलाधिकारी कृष्णकांत विश्वकर्मा एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी  कमलेश कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन एवं प्रेरणात्मक उद्बोधन दिया गया।

जिलाधिकारी  ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, नियमित अध्ययन, अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हुए पूरी लगन एवं मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बारावफात पर्व को लेकर महुली पुलिस का गांव-गांव जनसंवाद ये खबर भी पढ़े : बारावफात पर्व को लेकर महुली पुलिस का गांव-गांव जनसंवाद

मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन एवं अध्ययन की प्रभावी रणनीति के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए पाठ्यक्रम की बेहतर समझ, नियमित रिवीजन, मॉक टेस्ट एवं विगत वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास अत्यंत उपयोगी है।

उप जिलाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के दौरान आने वाली चुनौतियों का धैर्य एवं आत्मविश्वास के साथ सामना करने तथा निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के उद्देश्यों एवं योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क कोचिंग एवं मार्गदर्शन की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होकर विषय विशेषज्ञों एवं शिक्षकों द्वारा दिए जा रहे मार्गदर्शन का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर UPSC/UPPCS एवं NEET/IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों से संवाद भी किया तथा अपनी शैक्षणिक एवं परीक्षा संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर कृष्णकांत विश्वकर्मा, उप जिलाधिकारी, कमलेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, योगेश त्यागी, प्राचार्य डी0ए0वी0 डिग्री कालेज, मुजफ्फरनगर, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

एसपी ने सुनीं फरियाद, भूमि विवाद जल्द सुलझाने के निर्देश

कौशाम्बी। जिले में थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना कोखराज में पहुंचकर...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने सुनीं फरियाद, भूमि विवाद जल्द सुलझाने के निर्देश

दिल्ली राइडर्स ने आउटर दिल्ली को 7 विकेट से हराया, सिमरजीत हुए खुश

ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स को सात...
खेल 
दिल्ली राइडर्स ने आउटर दिल्ली को 7 विकेट से हराया, सिमरजीत हुए खुश

डाॅन बास्को आशालयम से भागे दो किशोर, तलाश में जुटी पुलिस

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
डाॅन बास्को आशालयम से भागे दो किशोर, तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

एसपी ने सुनीं फरियाद, भूमि विवाद जल्द सुलझाने के निर्देश

कौशाम्बी। जिले में थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना कोखराज में पहुंचकर...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने सुनीं फरियाद, भूमि विवाद जल्द सुलझाने के निर्देश

डाॅन बास्को आशालयम से भागे दो किशोर, तलाश में जुटी पुलिस

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
डाॅन बास्को आशालयम से भागे दो किशोर, तलाश में जुटी पुलिस