एसपी ने सुनीं फरियाद, भूमि विवाद जल्द सुलझाने के निर्देश

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260822-WA0245कौशाम्बी। जिले में थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना कोखराज में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। एसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर संयुक्त टीम के साथ मौके पर जाएं और वास्तविक स्थिति की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।
एसपी ने कहा कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई होनी चाहिए। शिकायतकर्ता की बात को संवेदनशीलता से सुनते हुए तथ्यों के आधार पर समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने उपस्थित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद समेत अन्य मामलों में दोनों पक्षों की स्थिति की जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।
थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। शिकायतों के निस्तारण के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा उसकी प्रभावी निगरानी भी सुनिश्चित की जाए, जिससे फरियादियों को समय से न्याय मिल सके।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, तहसीलवार टीमें करेंगी स्टॉक की जांच

कौशाम्बी। जिले में चीनी की जमाखोरी पर अंकुश लगाने और बाजार में इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...
उत्तर प्रदेश 
चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, तहसीलवार टीमें करेंगी स्टॉक की जांच

एसपी ने सुनीं फरियाद, भूमि विवाद जल्द सुलझाने के निर्देश

कौशाम्बी। जिले में थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना कोखराज में पहुंचकर...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने सुनीं फरियाद, भूमि विवाद जल्द सुलझाने के निर्देश

दिल्ली राइडर्स ने आउटर दिल्ली को 7 विकेट से हराया, सिमरजीत हुए खुश

ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स को सात...
खेल 