शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार

युवती के गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का भी आरोप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने करीब दो वर्ष पहले युवती से मुलाकात के बाद शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को पीड़िता ने थाना सुशान्त गोल्फ सिटी में तहरीर देकर पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद गुफरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 89, 115(2), 352, 351(3), 324(4) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत कार्रवाई की गई।

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान ये खबर भी पढ़े : स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 अगस्त को आरोपी मोहम्मद गुफरान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद गुफरान पुत्र मोहम्मद शमीम, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी एक मामला दर्ज है। उसका आपराधिक इतिहास थाना बीकेटी, लखनऊ में दर्ज मुकदमा संख्या 430/26 से संबंधित है, जिसमें धारा 279/304A आईपीसी के तहत मामला दर्ज बताया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में विवेचना एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग

ललितपुर। सदनशाह के पास नहर रोड स्थित केके नर्सिंग होम के सामने  खुर्शीद आलम निवासी सदनशाह, ललितपुर द्वारा बनाए...
उत्तर प्रदेश 
नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग

भाजपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबू जी को दी गई श्रद्धांजलि

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कल्याण...
भाजपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबू जी को दी गई श्रद्धांजलि

नाइंसाफी के खिलाफ राहुल गांधी ने हमेशा आवाज़ उठाई है-प्रमोद तिवारी

प्रतापगढ़। राज्यसभा में उप नेता प्रतिपक्ष सांसद  प्रमोद तिवारी के प्रतापगढ़ एकदिवसीय नगर आगमन पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज...
नाइंसाफी के खिलाफ राहुल गांधी ने हमेशा आवाज़ उठाई है-प्रमोद तिवारी

नवर्निमित अस्पतालों का जल्द कराएं  लोकार्पण : दयालु

लखनऊ। आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्रा दयालु ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं की समीक्षा बैठक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 