सीएम दरबार में शिकायत लेकर गाजीपुर से आई महिला टावर चढ़ी
मानकनगर पुलिस को घंटों छकाया
लखनऊ। शुक्रवार सुबह 10 बजे एक महिला 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। वह ऊपर से चिल्लाने लगी तब लोगों का उधर ध्यान गया। इस पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पहुंची पुलिस उस महिला को करीब आधे घंटे तक समझाती रही तब वह बात मानकर नीचे उतरी। उसने बताया कि पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा है। कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी तो गाजीपुर से यहां सीएम से मिलने चली आई।
ऐशबाग रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर फोन का टावर है। इसी पर महिला चढ़ी। इसकी पुलिस फोर्स के साथ ही फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक गाड़ी भी पहुंची। पुलिस ने महिला को किसी तरह समझाकर नीचे उतारा। महिला ने बताया कि वह गाजीपुर के कासिमाबाद के रहने वाले गुलाब चौहान की बेटी दीपा चौहान है।
पड़ोसी से जमीन का झगड़ा चल रहा है। उसकी शिकायत लेकर मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ आई। जब सीधे मुख्यमंत्री से मिलने का रास्ता नहीं मिला तो वह ऐशबाग स्टेशन परिसर के बाहर बने टावर पर चढ़ गई। इस घटना पर ऐशबाग चौकी के जीआरपी प्रभारी संतोष कुमार और आरपीएफ इंस्पेक्टर देवेंद्र प्रताप समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। बाजारखाला थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने महिला से बातचीत की और उसे उसकी शिकायत पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
काफी समझाने के बाद महिला टावर से नीचे उतर आई। पुलिस के मुताबिक, महिला गाजीपुर की रहने वाली है और जमीन से जुड़े विवाद की शिकायत को लेकर लखनऊ आई थी। वह मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताना चाहती थी। इसी मांग को लेकर उसने टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। महिला के नीचे उतरने के बाद पुलिस ने उससे पूरे मामले की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
