स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में प्रभा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज अमगाँव के सात छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को प्रभा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की बस छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान सैना रोड पर आरपी गुरुकुल शिक्षण संस्थान की खाली स्कूल बस से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बैठक  ये खबर भी पढ़े : प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बैठक

हादसे में प्रभा शिक्षा निकेतन की छात्रा ग्राम करगवां निवासी स्नेहा (१५) पुत्री रामसेवक व उसका भाई हर्ष (13), ग्राम टीकुर निवासी रिया (13) पुत्री जयहिंद,साक्षी (12) पुत्री सुरेंद्र कुमार व करिश्मा (12) पुत्री हरि मोहन, ग्राम लींगा निवासी संज्योति (14) पुत्री शत्रुघन व नयन्शी (13) पुत्री रामभरोसे को मामूली चोटें आईं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही राठ कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल छात्र-छात्राओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राठ भेजा।

चिकित्सकों ने सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है। उपचार के बाद बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया।

पीएसएन इंटर कॉलेज बस के चालक हरचरण यादव ने भी हादसे की वजह आरपी गुरुकुल की बस का टायर फटना बताया है। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद दूसरी बस का चालक मौके से भाग गया।

क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में सात छात्र-छात्राएं मामूली रूप से घायल हुए हैं। सभी की हालत सामान्य है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

मुख्यमंत्री ने हादसे का लिया संज्ञानहादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायल बच्चों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही घायल बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनके परिजनों से संवाद कर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

धमतरी। धमतरी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे सर्विलेंस टीम...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...

जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा यूपी, लखनऊ में लिखा जाएगा महा अध्याय

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उद्योग से लेकर कृषि, हेल्थकेयर व एमएसएमई तक बनेगी रणनीति लखनऊ। उत्तर प्रदेश और जापान के...
उत्तर प्रदेश 
जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा यूपी, लखनऊ में लिखा जाएगा महा अध्याय