कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे: केशव

सपा कांग्रेस से जनता को बचाना भाजपा का राष्ट्रधर्म

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, 'पद्म विभूषण' से सम्मानित कल्याण सिंह 'बाबूजी' की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और सांस्कृतिक स्वाभिमान के प्रति अटूट समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है। उनके आदर्श एवं विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

सई नदी को सीवेज प्रदूषण मुक्त करने की कवायद ये खबर भी पढ़े : सई नदी को सीवेज प्रदूषण मुक्त करने की कवायद

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बात जब राष्ट्रवाद के विरोध और तुष्टीकरण के ज़रिए वोट साधने की हो तो कांग्रेस व समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों एक ही कुंड में गोता लगाने में क़तई परहेज़ नहीं करते हैं। देश के स्वाभिमान से समझौता करने में दोनों एक-दूसरे पर बीस हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से परहेज़ है। वहीं समाजवादी पार्टी राग अलाप रही है कि उसकी सरकार बनने पर अपने उस तुर्रम ख़ां मुस्लिम नेता को गृह मंत्री बनाएगी जो भारत माता को डायन कहता रहा हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की बात करने पर दोनों कान में तेल डालकर सो जाते हैं। दोनों दलों को समझना चाहिए 2047 में विकसित भारत का संकल्प पूरा होने तक जनता न तो उत्तर प्रदेश में सपा को सत्ता सौंपने वाली है और न देश की बागडोर कांग्रेस को। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार देश और प्रदेश को दिन दूनी, रात चौगुनी गति से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा रही हैं।

मोदी का ईमानदार नेतृत्व विकास, सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है। जनता को देश बनाने वाले चाहिए, लूटने वाले नहीं। विकास करने वाले चाहिए, दंगा और तुष्टीकरण कराने वाले नहीं। कांग्रेस 'सांपनाथ' है और सपा 'नागनाथ'। इनसे जनता को बचाना भाजपा का राष्ट्रधर्म है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भाई की कलाई पर बंधेगा प्रकृति का प्यार, पानी पड़ते ही बिखेरेंगी खुशबू

रायपुर में बनी प्राकृतिक, हाथ से बनी और बायोडिग्रेडेबल राखियां रायपुर। खस की जड़ों से बनी अनोखी और पर्यावरण अनुकूल...
छत्तीसगढ़ 
भाई की कलाई पर बंधेगा प्रकृति का प्यार, पानी पड़ते ही बिखेरेंगी खुशबू

टाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी, 25 हजार रुपये तक बढ़ेंगे दाम

कंपनी ने इसकी वजह बढ़ती हुई लागत और महंगाई को बताया  मारुति, हुंडई के बाद टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड...
टेक-मित्र 
टाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी, 25 हजार रुपये तक बढ़ेंगे दाम

मोदी चालीसा पाठ का वीडियो वायरल, प्रेस क्लब ने दी सफाई

कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही प्रेस क्लब अधिकारियों ने रुकवाया आयोजन नई दिल्ली। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया परिसर में गुरुवार...
राष्ट्रीय 
मोदी चालीसा पाठ का वीडियो वायरल, प्रेस क्लब ने दी सफाई

जयपुर के स्कूल दौरे पर पहुंचे सीजेपी प्रवक्ता और कार्यकर्ताओं पर हमला

सीजेपी का आरोप: कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई राजस्थान। जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर...
राजस्थान 
जयपुर के स्कूल दौरे पर पहुंचे सीजेपी प्रवक्ता और कार्यकर्ताओं पर हमला

कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे: केशव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर...
उत्तर प्रदेश 

इंजीनियरिंग कॉलेज ट्रैफिक बूथ में पुलिसकर्मियों ने लॉ छात्र को बंद करके पीटा, मोबाईल तोड़ा

लखनऊ। शुक्रवार जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियर कॉलेज चौराहे पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक लॉ के छात्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंजीनियरिंग कॉलेज ट्रैफिक बूथ में पुलिसकर्मियों ने लॉ छात्र को बंद करके पीटा, मोबाईल तोड़ा

मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती