मोदी चालीसा पाठ का वीडियो वायरल, प्रेस क्लब ने दी सफाई
प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के लिए किराये पर दिया था: प्रेस क्लब
- कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही प्रेस क्लब अधिकारियों ने रुकवाया आयोजन
नई दिल्ली। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया परिसर में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के सामने आरती करते और ‘मोदी चालीसा’ का पाठ करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ‘जय-जय मोदी’ और ‘हर-हर मोदी’ के नारे भी लगाए गए।
वीडियो सामने आने के बाद प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने कार्यक्रम से अपना पल्ला झाड़ते हुए स्पष्ट किया कि इस आयोजन का क्लब से कोई संबंध नहीं है। क्लब की ओर से बताया गया कि परिसर का एक हॉल एक संगठन को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के लिए किराये पर दिया गया था।
ये खबर भी पढ़े : झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्टhttps://twitter.com/PCITweets/status/2090374394875163106?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2090374394875163106%7Ctwgr%5Efe0f5592c4d8a0271084b1a125b73e5fb46666d7%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fdelhi%2Fnew-delhi-city-modi-chalisa-event-at-press-club-of-india-sparks-controversy-40346878.html
क्लब के मुताबिक, हॉल का इस्तेमाल निर्धारित शर्तों के अनुसार नहीं किया गया। किराये पर परिसर देने की शर्तों का उल्लंघन सामने आने के बाद क्लब के अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और कार्यक्रम को रुकवा दिया। प्रेस क्लब ने यह भी स्पष्ट किया कि वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो परिसर में पहले हुए इसी कार्यक्रम से संबंधित हैं, लेकिन इसका आयोजन प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने नहीं किया था।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
