सिविल जज अभ्यर्थियों को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने घटाई प्रैक्टिस अवधि

सुप्रीम कोर्ट ने सिविल जज बनने के लिए 3 साल की प्रैक्टिस घटाकर एक साल की

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने जज बनने के लिए शुरुआती परीक्षा में शामिल होने के लिए तीन साल के अनिवार्य वकालत के अनुभव को घटाकर एक वर्ष कर दिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने 2-1 के बहुमत से फैसला किया कि जज बनने की परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को जुडिशियल एकेडमी में ट्रेनिंग लेने के अलावा एक साल का क्लर्कशिप भी करना होगा।

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि मई 2025 और मार्च 2027 के बीच आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने पुराने अनुभव का लाभ मिलेगा। बता दें कि 20 मई 2025 को उच्चतम न्यायालय ने जज बनने के लिए तीन वर्ष तक वकालत के अनुभव की अनिवार्यता बहाल करने का आदेश दिया था। इसी आदेश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिकाएं दायर की गई थीं।

झारखंडः जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने दो महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन ये खबर भी पढ़े : झारखंडः जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने दो महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन

वरिष्ठ वकील कॉलिन गोंजाल्वेस ने दायर याचिका में कहा है कि उच्चतम न्यायालय ने पांच लॉ कमीशन की रिपोर्ट पर विचार नहीं किया, जिसमें सर्वसम्मति से जज बनने के लिए बतौर वकील तीन साल की प्रैक्टिस की बात को खारिज की गई है। याचिका में दूसरे न्यायिक वेतन आयोग 2022 के रिपोर्ट का जिक्र किया गया था, जिसमें ऐसी किसी भी बाध्यता को लागू करने के पहले सभी पक्षों से सलाह-मशविरा करने पर जोर दिया गया है।

दरअसल, शुरुआत में जज के पद पर नियुक्त होने के लिए बतौर वकील तीन वर्ष का अनुभव अनिवार्य था लेकिन 2002 में उच्चतम न्यायालय ने तीन वर्ष के अनुभव को समाप्त करते हुए नये लॉ ग्रेजुएट को भी जज के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने का रास्ता खोल दिया था।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सिलीगुड़ी दौरे पर अमित शाह ने सीमा सुरक्षा पर दिया बड़ा संदेश

अमित शाह ने सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल की कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन सिलीगुड़ी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित...
राष्ट्रीय 
सिलीगुड़ी दौरे पर अमित शाह ने सीमा सुरक्षा पर दिया बड़ा संदेश

फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने प्रेस क्लब पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट ‘दृश्य संवाद 2026’ के दूसरे दिन शुक्रवार को फोटो...
उत्तराखंड 
फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने प्रेस क्लब पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम को तेंदुए ने बनाया अपना शिकार

तलाश में पहाड़ी पर मिला लहूलुहान शव; ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सवाई माधोपुर। रणथंभौर टाइगर रिजर्व से सटे दूमोदा गांव...
राजस्थान 
घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम को तेंदुए ने बनाया अपना शिकार

CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा

CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट और विधायकों को रोकने पर सरकार घिरी जयपुर। राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन...
राजस्थान 
CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा

उत्तर प्रदेश

मॉल की चौथी मंजिल में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे

हादसें में तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के वृंदावन रुक्मिणी विहार गोल चक्कर के पास...
उत्तर प्रदेश 
मॉल की चौथी मंजिल में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पीएम को भेजा

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पीएम को भेजा

कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे: केशव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर...
उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे: केशव