बिजनौर के एसपी बने कृष्ण कुमार, अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल नौ अधिकारियों का तबादला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल करते हुए नौ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन स्तर से जारी तबादला सूची में बिजनौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा का भी स्थानांतरण किया गया है। उन्हें अब गोंडा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वहीं कृष्ण कुमार को संभल से स्थानांतरित कर बिजनौर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। तबादले की खबर सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। अभिषेक झा ने बिजनौर में अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग में सुधार तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उनके कार्यकाल में पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने के साथ ही विभिन्न मामलों में प्रभावी कार्रवाई की गई।
अब शासन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए गोंडा का एसपी बनाया है। दूसरी ओर कृष्ण कुमार के बिजनौर के नए पुलिस अधीक्षक बनने के बाद जिले की कानून-व्यवस्था की कमान उनके हाथों में होगी।

आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व लिपिक के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी ये खबर भी पढ़े : आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व लिपिक के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को आगामी दिनों में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालने के बाद जिले में पुलिस व्यवस्था को लेकर नई प्राथमिकताएं तय होने की उम्मीद है।

नौ अधिकारियों के तबादले से बदली पुलिसिंग की तस्वीर
शासन की ओर से किए गए नौ पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद प्रदेश के कई जिलों में पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। इसी क्रम में बिजनौर और गोंडा में भी नए पुलिस अधीक्षकों की तैनाती की गई है। अभिषेक झा के स्थानांतरण के साथ ही अब बिजनौर में पुलिस की कमान कृष्ण कुमार संभालेंगे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भारत-जापान की युवा पीढ़ी का मिलन, सीएम आवास पर गूंजा दोस्ती और भविष्य का संदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसमें कूटनीति की औपचारिकता की जगह बच्चों की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत-जापान की युवा पीढ़ी का मिलन, सीएम आवास पर गूंजा दोस्ती और भविष्य का संदेश

घायल छात्र संग डीसीपी ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी, एफआईआर की मांग

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा,पुलिस बर्बरता के खिलाफ हो एफआईआर  नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्र...
राष्ट्रीय 
घायल छात्र संग डीसीपी ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी, एफआईआर की मांग

सिलीगुड़ी दौरे पर अमित शाह ने सीमा सुरक्षा पर दिया बड़ा संदेश

अमित शाह ने सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल की कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन सिलीगुड़ी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित...
राष्ट्रीय 
सिलीगुड़ी दौरे पर अमित शाह ने सीमा सुरक्षा पर दिया बड़ा संदेश

फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने प्रेस क्लब पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट ‘दृश्य संवाद 2026’ के दूसरे दिन शुक्रवार को फोटो...
उत्तराखंड 
फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने प्रेस क्लब पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश

भारत-जापान की युवा पीढ़ी का मिलन, सीएम आवास पर गूंजा दोस्ती और भविष्य का संदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसमें कूटनीति की औपचारिकता की जगह बच्चों की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत-जापान की युवा पीढ़ी का मिलन, सीएम आवास पर गूंजा दोस्ती और भविष्य का संदेश

मॉल की चौथी मंजिल में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे

हादसें में तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के वृंदावन रुक्मिणी विहार गोल चक्कर के पास...
उत्तर प्रदेश 
मॉल की चौथी मंजिल में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पीएम को भेजा

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पीएम को भेजा