घायल छात्र संग डीसीपी ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी, एफआईआर की मांग

डीसीपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा,पुलिस बर्बरता के खिलाफ हो एफआईआर 

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्र आंदोलन के दौरान गंभीर रूप से घायल छात्र साहिल लोचव और उसकी मां के साथ एफआईआर दर्ज कराने शुक्रवार को संसद थाना पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय पहुंचे। बाद में वे अपनी मांग के पक्ष में कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए एक्स पर लिखा, "आज मैं संसद मार्ग स्थित डीसीपी कार्यालय गया ताकि साहिल लोचव के साथ हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा सकूं। 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे साहिल पर पुलिस ने पैलेट गन से हमला किया। इसमें साहिल जैसे कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

‘वंदे मातरम्’ पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, कांग्रेस के लिए राष्ट्रगौरव जरूरी या वोट बैंक? ये खबर भी पढ़े : ‘वंदे मातरम्’ पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, कांग्रेस के लिए राष्ट्रगौरव जरूरी या वोट बैंक?

पैलेट गन लगने से घायल साहिल की एक आँख की रोशनी अब खतरे में है। साहिल की मां एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रही हैं। लेकिन उन्हें इसकी भी इजाजत नहीं दी गई। इस तरह संविधान और संवैधानिक अधिकारों को कुचला जा रहा है। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के खिलाफ ऐसी बर्बरता न केवल गैर-कानूनी है बल्कि एक गंभीर अपराध भी है।"

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह 19 दिनों तक संसद नहीं आए। देश को यह नहीं बताया गया कि छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया और हमारे युवाओं के साथ इतनी बर्बरता की जरूरत क्यों पड़ी।

आप न्याय से इतने डरे हुए क्यों हैं यह डर दिखाता है कि आप अपना अपराध स्वीकार कर रहे हैं। छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ आंसू गैस छोड़ी गई पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। कई युवा गंभीर रूप से घायल हुए। हमारी बेटियों के साथ छेड़छाड़ की गई उन्हें लाठियों और डंडों से पीटा गया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तक एक शब्द भी नहीं कहा और गृह मंत्री जवाबदेही से बचते रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि साहिल जैसे घायल छात्र अकेले नहीं है। कांग्रेस पार्टी हर पीड़ित युवा के साथ खड़ी है। उनकी आवाज को दबाया नहीं जाएगा और उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भारत-जापान की युवा पीढ़ी का मिलन, सीएम आवास पर गूंजा दोस्ती और भविष्य का संदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसमें कूटनीति की औपचारिकता की जगह बच्चों की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत-जापान की युवा पीढ़ी का मिलन, सीएम आवास पर गूंजा दोस्ती और भविष्य का संदेश

घायल छात्र संग डीसीपी ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी, एफआईआर की मांग

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा,पुलिस बर्बरता के खिलाफ हो एफआईआर  नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्र...
राष्ट्रीय 
घायल छात्र संग डीसीपी ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी, एफआईआर की मांग

सिलीगुड़ी दौरे पर अमित शाह ने सीमा सुरक्षा पर दिया बड़ा संदेश

अमित शाह ने सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल की कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन सिलीगुड़ी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित...
राष्ट्रीय 
सिलीगुड़ी दौरे पर अमित शाह ने सीमा सुरक्षा पर दिया बड़ा संदेश

फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने प्रेस क्लब पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट ‘दृश्य संवाद 2026’ के दूसरे दिन शुक्रवार को फोटो...
उत्तराखंड 
फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने प्रेस क्लब पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश

भारत-जापान की युवा पीढ़ी का मिलन, सीएम आवास पर गूंजा दोस्ती और भविष्य का संदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसमें कूटनीति की औपचारिकता की जगह बच्चों की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत-जापान की युवा पीढ़ी का मिलन, सीएम आवास पर गूंजा दोस्ती और भविष्य का संदेश

मॉल की चौथी मंजिल में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे

हादसें में तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के वृंदावन रुक्मिणी विहार गोल चक्कर के पास...
उत्तर प्रदेश 
मॉल की चौथी मंजिल में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पीएम को भेजा

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पीएम को भेजा