फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने प्रेस क्लब पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

रायपुर में लगी तीन दिवसीय फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट ‘दृश्य संवाद 2026’

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट ‘दृश्य संवाद 2026’ के दूसरे दिन शुक्रवार को फोटो प्रदर्शनी देखने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय पहुंचे।इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

दोनों नेताओं ने फोटो जर्नलिस्ट साथियों के साथ संवाद करते हुए उनकी तस्वीरों को देखा और छायाकारों के प्रयास, रचनात्मकता तथा सामाजिक सरोकारों को कैमरे के माध्यम से सामने लाने के लिए उनकी खूब सराहना की। दीपक बैज ने बस्तर की मोहक तस्वीरों के लिए फोटोग्राफरों साथियों को अलग से टूर बना कर बस्तर पर केंद्रित फोटो खींचने का आग्रह किया

जसपिंदर नरूला पहुंचीं परमार्थ निकेतन, गंगा आरती में हुईं शामिल ये खबर भी पढ़े : जसपिंदर नरूला पहुंचीं परमार्थ निकेतन, गंगा आरती में हुईं शामिल

इस अवसर पर होटल सेलिब्रेशन के संचालक कवलजीत सिंह होरा ने भी फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और फोटोग्राफरों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने ‘प्रकृति एवं वन्यप्राणी’ श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले फोटोग्राफर को 1+1 यानी दो लोगों के लिए कान्हा में एक दिन के ठहरने और भोजन की निःशुल्क सुविधा प्रदान करने की घोषणा की।

फोटोग्राफरों के उत्साह को बढ़ाने वाली इस घोषणा के लिए रायपुर प्रेस क्लब ने कवलजीत सिंह होरा का आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति ने कहा कि, इस तरह के प्रोत्साहन न केवल प्रतिभाशाली छायाकारों का उत्साह बढ़ाते हैं, बल्कि प्रकृति, वन्यजीवन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को कैमरे के माध्यम से सामने लाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

प्रदर्शनी में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि, ‘दृश्य संवाद 2026’ फोटो प्रदर्शनी में स्कूली विद्यार्थी, नागरिक और फोटोग्राफी प्रेमी पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के सामाजिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक और समसामयिक जीवन को कैमरे में कैद करती तस्वीरों को लगाया गया है। ‘दृश्य संवाद 2026’ फोटो प्रदर्शनी तीन दिनों तक आर्ट गैलरी में आम लोगों के लिए खुली रहेगी। आम दर्शक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भारत-जापान की युवा पीढ़ी का मिलन, सीएम आवास पर गूंजा दोस्ती और भविष्य का संदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसमें कूटनीति की औपचारिकता की जगह बच्चों की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत-जापान की युवा पीढ़ी का मिलन, सीएम आवास पर गूंजा दोस्ती और भविष्य का संदेश

घायल छात्र संग डीसीपी ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी, एफआईआर की मांग

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा,पुलिस बर्बरता के खिलाफ हो एफआईआर  नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्र...
राष्ट्रीय 
घायल छात्र संग डीसीपी ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी, एफआईआर की मांग

सिलीगुड़ी दौरे पर अमित शाह ने सीमा सुरक्षा पर दिया बड़ा संदेश

अमित शाह ने सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल की कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन सिलीगुड़ी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित...
राष्ट्रीय 
सिलीगुड़ी दौरे पर अमित शाह ने सीमा सुरक्षा पर दिया बड़ा संदेश

फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने प्रेस क्लब पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट ‘दृश्य संवाद 2026’ के दूसरे दिन शुक्रवार को फोटो...
उत्तराखंड 
फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने प्रेस क्लब पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश

भारत-जापान की युवा पीढ़ी का मिलन, सीएम आवास पर गूंजा दोस्ती और भविष्य का संदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसमें कूटनीति की औपचारिकता की जगह बच्चों की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत-जापान की युवा पीढ़ी का मिलन, सीएम आवास पर गूंजा दोस्ती और भविष्य का संदेश

मॉल की चौथी मंजिल में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे

हादसें में तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के वृंदावन रुक्मिणी विहार गोल चक्कर के पास...
उत्तर प्रदेश 
मॉल की चौथी मंजिल में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पीएम को भेजा

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पीएम को भेजा