मॉल की चौथी मंजिल में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे

वृंदावन में निर्माणाधीन मॉल में काम के दौरान बड़ा हादसा, मची अफरा-तफरी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • हादसें में तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर

मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के वृंदावन रुक्मिणी विहार गोल चक्कर के पास स्थित ओमेक्स के निर्माणाधीन मॉल में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। चौथी मंजिल पर लेंटर डालने के दौरान अचानक शटरिंग भरभराकर नीचे आ गिरी। हादसे के समय घटनास्थल पर काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में कुल चार मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। नेपाल निवासी शिवराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पश्चिम बंगाल के रहने वाले आलम और रफीक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मलबे में दबे चौथे मजदूर दिलदार (पश्चिम बंगाल) की हालत नाजुक है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जनपद में बेचे जाने वाले मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ चला खाद्य सुरक्षा विभाग का चाबुक ये खबर भी पढ़े : जनपद में बेचे जाने वाले मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ चला खाद्य सुरक्षा विभाग का चाबुक

घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों को तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया। दमकल विभाग के गहन सर्च ऑपरेशन के बाद यह पुष्टि कर ली गई है कि अब मलबे में कोई अन्य मजदूर नहीं फंसा है।

मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और मामले की जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि परिजनों से लिखित तहरीर प्राप्त होते ही कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, इस भयावह घटना ने निर्माणाधीन स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने प्रेस क्लब पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट ‘दृश्य संवाद 2026’ के दूसरे दिन शुक्रवार को फोटो...
उत्तराखंड 
फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने प्रेस क्लब पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम को तेंदुए ने बनाया अपना शिकार

तलाश में पहाड़ी पर मिला लहूलुहान शव; ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सवाई माधोपुर। रणथंभौर टाइगर रिजर्व से सटे दूमोदा गांव...
राजस्थान 
घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम को तेंदुए ने बनाया अपना शिकार

CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा

CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट और विधायकों को रोकने पर सरकार घिरी जयपुर। राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन...
राजस्थान 
CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा

सिविल जज अभ्यर्थियों को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने घटाई प्रैक्टिस अवधि

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने जज बनने के लिए शुरुआती परीक्षा में शामिल होने के लिए तीन साल के अनिवार्य...
राष्ट्रीय 
सिविल जज अभ्यर्थियों को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने घटाई प्रैक्टिस अवधि

उत्तर प्रदेश

मॉल की चौथी मंजिल में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे

हादसें में तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के वृंदावन रुक्मिणी विहार गोल चक्कर के पास...
उत्तर प्रदेश 
मॉल की चौथी मंजिल में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पीएम को भेजा

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पीएम को भेजा

कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे: केशव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर...
उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे: केशव