उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन

80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • तिहाड़ से सफदरजंग अस्पताल पहुंचे सज्जन कुमार, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे और 1984 के सिख विरोधी दंगों के तीन में से दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। उन्हें एक केस में बरी कर दिया गया था।

सज्जन कुमार के करीबी नेताओं के मुताबिक, तिहाड़ जेल में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सज्जन कुमार का जन्म 23 सितंबर 1945 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने 1970 के दशक में राजनीति की शुरुआत की और दिल्ली नगर निगम के पार्षद बने। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रहे। वह 1980, 1991 और 2004 में लोकसभा के सदस्य चुने गए थे। संजय गांधी के करीबी माने जाने वाले सज्जन कुमार बाहरी दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस के मजबूत चेहरे थे।

गुमला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के इनामी JJMP सबजोनल कमांडर समेत चार गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : गुमला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के इनामी JJMP सबजोनल कमांडर समेत चार गिरफ्तार

साल 1984 के सिख विरोधी दंगों में उन पर भीड़ को उकसाने और हत्या के आरोप लगे। दिल्ली हाई कोर्ट ने 17 दिसंबर 2018 को पालम कॉलोनी मामले में उन्हें दोषी ठहराया और उम्रकैद की सजा सुनाई। फरवरी 2025 में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सरस्वती विहार मामले में भी उन्हें दोषी करार दिया और उम्रकैद की सजा दी। हालांकि, कुछ अन्य मामलों में वह बरी हो चुके थे।

उल्लेखनीय है कि 31 अक्टूबर 1984 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद एक नवंबर से दिल्ली समेत कई हिस्सों में सिख विरोधी दंगे भड़क गए थे। दंगों के 21 साल बाद 2005 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में माफी मांगते हुए कहा था कि इस घटना से उनका सिर शर्म से झुक जाता है। सज्जन कुमार ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद 18 दिसंबर 2018 को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

‘वंदे मातरम्’ पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, कांग्रेस के लिए राष्ट्रगौरव जरूरी या वोट बैंक?

भुवनेश्वर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला...
राष्ट्रीय 
‘वंदे मातरम्’ पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, कांग्रेस के लिए राष्ट्रगौरव जरूरी या वोट बैंक?

जौनपुर: बस की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, सात बच्चे घायल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर उकनी गांव के पास गुरुवार को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जौनपुर: बस की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, सात बच्चे घायल

जनगणना में धर्म के उल्लेख पर संघ की समन्वय बैठक में चर्चा

विशाखापत्तनम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक का दूसरा दिन गुरुवार को जनसंख्या असंतुलन के मुद्दे पर केंद्रित...
राष्ट्रीय 
जनगणना में धर्म के उल्लेख पर संघ की समन्वय बैठक में चर्चा

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को विभागीय योजनाओं...
उत्तर प्रदेश 
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कल

बदायूं। नगर मजिस्ट्रेट, प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कल

उत्तर प्रदेश

जौनपुर: बस की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, सात बच्चे घायल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर उकनी गांव के पास गुरुवार को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जौनपुर: बस की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, सात बच्चे घायल

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को विभागीय योजनाओं...
उत्तर प्रदेश 
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कल

बदायूं। नगर मजिस्ट्रेट, प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कल

कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन 21 अगस्त को ई-लॉटरी से

बदायूं। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन, सीआरएम एवं अन्य...
उत्तर प्रदेश 
कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन 21 अगस्त को ई-लॉटरी से