इंजीनियरिंग कॉलेज ट्रैफिक बूथ में पुलिसकर्मियों ने लॉ छात्र को बंद करके पीटा, मोबाईल तोड़ा

जानकीपुरम थाना इलाके का मामला

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

लखनऊ। शुक्रवार जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियर कॉलेज चौराहे पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक लॉ के छात्र की ट्रैफिक पुलिस चौकी में पिटाई का आरोप लगा। छात्रों का आरोप है कि चौकी में तैनात होमगार्ड ने एक छात्र को चौकी के अंदर बंद कर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान एक राहगीर ने छात्र को चौकी खोलकर निकाला। मौके पर मौजूद मजदूरों ने छात्र के साथ हंगामा शुरू कर दिया। 

छात्र की पिटाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अन्य छात्र मौके पर जमा हो गए। उन्होंने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ छात्रों ने सड़क जाम करने का भी प्रयास किया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगतियों से अभ्यर्थियों का आंदोलन 29 से ये खबर भी पढ़े : 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगतियों से अभ्यर्थियों का आंदोलन 29 से

हंगामे की सूचना पर मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि, जानकीपुरम पुलिस के मौके पर न पहुंचने को लेकर छात्रों में नाराजगी देखी गई। छात्रों ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित करने की मांग की है।

पूरा मामला इंजीनियर कॉलेज चौराहे स्थित जानकीपुरम ट्रैफिक पुलिस चौकी से जुड़ा है। आरोप है कि इंजीनियर कॉलेज ट्रैफिक बूथ पर तैनात होमगार्ड कमलेश कुमार,मिथलेश कुमार राकेश कुमार अंदर ले गए। जबकि सोहित कुमार यादव ने बाहर से कुंडी मार दी। इस दौरान सादी वर्दी में भी एक कर्मी था जिस पर आरोप लगे हैं।

छात्र की पिटाई किन परिस्थितियों में हुई और उसके साथ मारपीट क्यों की गई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया है और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

सिविल जज अभ्यर्थियों को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने घटाई प्रैक्टिस अवधि

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने जज बनने के लिए शुरुआती परीक्षा में शामिल होने के लिए तीन साल के अनिवार्य...
राष्ट्रीय 
सिविल जज अभ्यर्थियों को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने घटाई प्रैक्टिस अवधि

मॉल की चौथी मंजिल में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे

हादसें में तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के वृंदावन रुक्मिणी विहार गोल चक्कर के पास...
उत्तर प्रदेश 
मॉल की चौथी मंजिल में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पीएम को भेजा

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पीएम को भेजा

पुलिस नियुक्ति में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी की तलाश तेज

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर अपराध शाखा की विशेष अपराध शाखा (एससीडब्ल्यू) ने आज श्रीनगर के सफाकदल स्थित एक आवासीय परिसर में तलाशी...
जम्मू कश्मीर 
पुलिस नियुक्ति में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी की तलाश तेज

भाई की कलाई पर बंधेगा प्रकृति का प्यार, पानी पड़ते ही बिखेरेंगी खुशबू

रायपुर में बनी प्राकृतिक, हाथ से बनी और बायोडिग्रेडेबल राखियां रायपुर। खस की जड़ों से बनी अनोखी और पर्यावरण अनुकूल...
छत्तीसगढ़ 
भाई की कलाई पर बंधेगा प्रकृति का प्यार, पानी पड़ते ही बिखेरेंगी खुशबू

उत्तर प्रदेश

मॉल की चौथी मंजिल में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे

हादसें में तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के वृंदावन रुक्मिणी विहार गोल चक्कर के पास...
उत्तर प्रदेश 
मॉल की चौथी मंजिल में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पीएम को भेजा

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पीएम को भेजा

कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे: केशव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर...
उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे: केशव

इंजीनियरिंग कॉलेज ट्रैफिक बूथ में पुलिसकर्मियों ने लॉ छात्र को बंद करके पीटा, मोबाईल तोड़ा

लखनऊ। शुक्रवार जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियर कॉलेज चौराहे पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक लॉ के छात्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंजीनियरिंग कॉलेज ट्रैफिक बूथ में पुलिसकर्मियों ने लॉ छात्र को बंद करके पीटा, मोबाईल तोड़ा