पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी

- दिव्या मिश्रा शहर के चर्चित पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पत्नी की हत्या के बाद वॉट्सऐप पर लगाया स्टेटस, लिखा- अब मुझे बहन और खुद को मारना है; वो सबकुछ जानती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में गुरुवार को एक युवक ने पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली है। घटना के पीछे प्रथमदृष्टया परिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। हत्या में इस्तेमाल किया गया असलहा बरामद कर लिया गया है। पति ने हत्या के बाद वारदात अपने स्टे्टस पर लगाने लगाई, जिससे पुलिस को जानकारी हुई और आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक महिला बैंक कर्मी शहर की चर्चित पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने बहन थी। उन्होंने भी बहन की गाेली मारकर हत्या की खबर पर एक्स पर पाेस्ट किया है।

20aug5123

सतीश चंद्र मिश्र संभालेंगे चुनाव आयोग से जुड़े काम की जिम्मेदारी : मायावती ये खबर भी पढ़े : सतीश चंद्र मिश्र संभालेंगे चुनाव आयोग से जुड़े काम की जिम्मेदारी : मायावती

सयुंक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि शहर के पॉश इलाका गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विवेकखंड में एक प्राइवेट कंपनी के बैंक के पास महिला कर्मचारी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर उसके पति मानस बाजपेयी ने हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा और वहां अपनी बहन की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली।

20aug512345

वारदात से पहले मानस ने अपने मोबाइल के व्हाटसअप पर स्टेटस लगाया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। अब वह बहन को मारने की बाद खुदकुशी कर लेगा। यह स्टेट्स जब स्थानीय लोगों ने देखा तो आस पड़ोस के लोग मानस के घर पहुंचे, जहां गोली चलने की आवाज आने पर उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। इस बीच जेसीपी समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये। फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई।

20aug51234

जेसीपी बबलू कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह पता चला है कि मानस ने ही अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली है। वारदात के दौरान उसने इसका एक स्टेटस भी लगाया था, जिसमें हत्या की बात का जिक्र किया गया है।सुसाइड से पहले आरोपी ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया था। इसमें लिखा था- मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सब कुछ पता है।घटना की जानकारी अन्य परिवार के लोगों को देते हुए जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

‘वंदे मातरम्’ पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, कांग्रेस के लिए राष्ट्रगौरव जरूरी या वोट बैंक?

भुवनेश्वर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला...
राष्ट्रीय 
‘वंदे मातरम्’ पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, कांग्रेस के लिए राष्ट्रगौरव जरूरी या वोट बैंक?

जौनपुर: बस की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, सात बच्चे घायल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर उकनी गांव के पास गुरुवार को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जौनपुर: बस की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, सात बच्चे घायल

जनगणना में धर्म के उल्लेख पर संघ की समन्वय बैठक में चर्चा

विशाखापत्तनम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक का दूसरा दिन गुरुवार को जनसंख्या असंतुलन के मुद्दे पर केंद्रित...
राष्ट्रीय 
जनगणना में धर्म के उल्लेख पर संघ की समन्वय बैठक में चर्चा

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को विभागीय योजनाओं...
उत्तर प्रदेश 
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कल

बदायूं। नगर मजिस्ट्रेट, प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कल

उत्तर प्रदेश

जौनपुर: बस की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, सात बच्चे घायल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर उकनी गांव के पास गुरुवार को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जौनपुर: बस की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, सात बच्चे घायल

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को विभागीय योजनाओं...
उत्तर प्रदेश 
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कल

बदायूं। नगर मजिस्ट्रेट, प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कल

कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन 21 अगस्त को ई-लॉटरी से

बदायूं। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन, सीआरएम एवं अन्य...
उत्तर प्रदेश 
कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन 21 अगस्त को ई-लॉटरी से