फ्लैट का करें आवंटन अथवा दें 42 लाख

क्षतिपूर्ति के रुप में 60 हजार अतिरिक्त देने का आदेश 

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

जिला उपभोक्ता आयोग ने सुनाया फ़ैसला

संत कबीर नगर,  अनुबंध के मुताबिक फ्लैट का आवंटन न करने के एक मामले को जिला उपभोक्ता आयोग ने गम्भीरता से लिया है। आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह व महिला सदस्य संतोष ने फ्लैट आवंटन करने वाले कंपनी के खिलाफ फैसला सुनाते हुए फ्लैट का आवंटन करने तथा न करने की दशा में रुपए 42 लाख 60 दिनों के भीतर अदा करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही क्षतिपूर्ति के रुप में रुपए 60 हजार अतिरिक्त अदा करना पड़ेगा।
     कोतवाली खलीलाबाद के मुखलिसपुर रोड निवासिनी आशा सिंह पत्नी सुरेंद्र पाल सिंह ने अद्विक लीगल कंसल्टेंसी के माध्यम से मुकदमा दाखिल कर कहा कि वर्ष 2014 में मेसर्स टेक्नोकल्चर बिल्डिंग सेंटर प्रा.लि. के अधिकृत अधिकारी संजय कुमार सिंह ने थाना खोराबार में स्थित सिक्टौर में बनने वाले टू बीएचके फ्लैट की रुपए 13 लाख में बुकिंग रुपए तीन लाख 87 हजार 625 लेकर किया। उन्होंने रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करते समय उसकी कीमत बढ़ाकर रुपए 14 लाख 50 हजार कर दिया। कुल नौ किस्त का भुगतान करना था। उन्होंने कुल लगभग रुपए 10 लाख का भुगतान कर दिया था। बाद में कंपनी द्वारा रुपए 4.50 लाख  वापस कर दिया गया और फ्लैट आवंटन करने से मना कर दिया गया। वह गोरखपुर स्थित कार्यालय का चक्कर लगाती रहीं लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। थक-हार कर अद्विक लीगल कंसल्टेंसी के माध्यम से मुकदमा दाखिल करना पड़ा।
      न्यायालय ने पत्रावली पर दाखिल प्रपत्रों व साक्ष्यों का अवलोकन करने के उपरांत मेसर्स टेक्नोकल्चर बिल्डिंग सेंटर प्रा.लि. के खिलाफ फैसला सुनाया है। निर्माणाधीन स्थल पर बने हुए फ्लैट को आवंटित करने तथा न करने की दशा में रुपए 42 लाख 60 दिनों के भीतर अदा करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही मुकदमा खर्च व क्षतिपूर्ति के रुप में रुपए 60 हजार अतिरिक्त चुकाना होगा।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी सीबीआई के हत्थे चढ़ा

लोकसभा सचिवालय का कर्मचारी बताकर संसद में नौकरी का झांसा देककर 50 हजार ठेपे थे नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...
राष्ट्रीय 
नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी सीबीआई के हत्थे चढ़ा

सफाईकर्मियों की नियमित उपस्थिति की मांग को लेकर शिक्षकों ने डीएम, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

बस्ती - परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने तथा ग्रामसभाओं में तैनात सफाईकर्मियों की नियमित...
उत्तर प्रदेश 
सफाईकर्मियों की नियमित उपस्थिति की मांग को लेकर शिक्षकों ने डीएम, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

‘वंदे मातरम्’ पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, कांग्रेस के लिए राष्ट्रगौरव जरूरी या वोट बैंक?

भुवनेश्वर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला...
राष्ट्रीय 
‘वंदे मातरम्’ पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, कांग्रेस के लिए राष्ट्रगौरव जरूरी या वोट बैंक?

जौनपुर: बस की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, सात बच्चे घायल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर उकनी गांव के पास गुरुवार को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जौनपुर: बस की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, सात बच्चे घायल

जनगणना में धर्म के उल्लेख पर संघ की समन्वय बैठक में चर्चा

विशाखापत्तनम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक का दूसरा दिन गुरुवार को जनसंख्या असंतुलन के मुद्दे पर केंद्रित...
राष्ट्रीय 
जनगणना में धर्म के उल्लेख पर संघ की समन्वय बैठक में चर्चा

उत्तर प्रदेश

सफाईकर्मियों की नियमित उपस्थिति की मांग को लेकर शिक्षकों ने डीएम, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

बस्ती - परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने तथा ग्रामसभाओं में तैनात सफाईकर्मियों की नियमित...
उत्तर प्रदेश 
सफाईकर्मियों की नियमित उपस्थिति की मांग को लेकर शिक्षकों ने डीएम, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर: बस की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, सात बच्चे घायल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर उकनी गांव के पास गुरुवार को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जौनपुर: बस की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, सात बच्चे घायल

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को विभागीय योजनाओं...
उत्तर प्रदेश 
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कल

बदायूं। नगर मजिस्ट्रेट, प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कल