बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत कोतवाली खलीलाबाद पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के पर्यवेक्षण  में थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में बारावफात त्यौहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे* सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, संभ्रांत नागरिक, ग्राम प्रधान, धर्मगुरु एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । बैठक के दौरान बारावफात त्यौहार को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने, त्यौहार के दौरान निकलने वाले जुलूस/कार्यक्रमों के मार्ग, समय एवं व्यवस्थाओं, सभी आयोजकों से निर्धारित नियमों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने,  डीजे, ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं ध्वनि की तीव्रता को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने, जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए रूट एवं ट्रैफिक प्रबंधन पर चर्चा की गई ।  
सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने एवं पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी समस्या का संवाद के माध्यम से तत्काल समाधान करने पर जोर दिया गया ।  उपस्थित लोगों से अपील की गई कि त्यौहार केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर भी है।
 “शांति व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन हर परिस्थिति में आमजन के साथ खड़ा है। किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और छोटी से छोटी सूचना भी तत्काल पुलिस को दें।”

इंदौरः सयाजी होटल की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील ये खबर भी पढ़े : इंदौरः सयाजी होटल की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

धर्मकांटे पर युवक से मारपीट, चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
धर्मकांटे पर युवक से मारपीट, चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अजगरा महान संवाद-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

प्रतापगढ़। अजगरा महान संवाद-2026 ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रतियोगिता के...
उत्तर प्रदेश 
अजगरा महान संवाद-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

फेडरेशन को हर आरडब्ल्यूए की आवाज बनाना हमारा लक्ष्य : आरके गर्ग

शहर की अधिक से अधिक आरडब्ल्यूए को जोड़ने पर जोर; बढ़े हुए हाउस टैक्स का मुद्दा अधिकारियों के सामने उठाएगा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 