बड़े बैनामों पर डीएम की पैनी नजर, खुद की पड़ताल

पांच बड़े बैनामों की मौके पर जांच, स्टांप शुल्क, सर्किल रेट और बाजार मूल्य का कराया मिलान

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी, 22 अगस्त(तरुणमित्र)। जिले में बड़े बैनामों की जांच अब फाइलों तक सीमित नहीं रहेगी। राजस्व हितों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने ब्लॉक फूलबेहड़ के ग्राम ओदरहना और नगर पालिका परिषद लखीमपुर के मोहल्ला नई बस्ती, राजापुर, काशीनगर पहुंचकर 05 बड़े बैनामों की मौके पर जांच की। डीएम के औचक निरीक्षण से स्टांप एवं निबंधन विभाग के अधिकारियों में हलचल मच गई।

डीएम ने पहले उप निबंधक कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया, इसके बाद तहसील व नगर पालिका परिषद लखीमपुर के 05 बैनामों में दर्ज भूमि की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर भूमि का स्वरूप, निर्माण की स्थिति, क्षेत्रफल, बाजार मूल्य और लगाए गए स्टांप शुल्क का बारीकी से सत्यापन कराया। कई बिंदुओं पर नक्शों और राजस्व अभिलेखों का मौके की स्थिति से मिलान भी किया गया।

डीएम एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं ये खबर भी पढ़े : डीएम एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं

निरीक्षण के दौरान सहायक महानिरीक्षक (स्टांप) अमिताभ कुमार एवं राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। डीएम ने अधिकारियों से सर्किल रेट, संपत्ति के मूल्यांकन और स्टांप शुल्क निर्धारण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन बैनामों में कम मूल्यांकन, राजस्व क्षति या नियमों के उल्लंघन की आशंका होगी, उनकी गहन जांच कराई जाएगी।

डीएम ने एआईजी स्टांप को निर्देश दिए कि प्रत्येक संदिग्ध बैनामे की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए। यदि कहीं स्टांप शुल्क की चोरी, संपत्ति का गलत मूल्यांकन अथवा नियमों की अनदेखी सामने आती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शासन के राजस्व हित सर्वोपरि हैं और किसी भी स्तर पर राजस्व की क्षति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

पांच गांवों में जलभराव, 192 मरीजों का स्वास्थ्य कैंप में उपचार

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
पांच गांवों में जलभराव, 192 मरीजों का स्वास्थ्य कैंप में उपचार

शिलांग हिंसा पर मेघालय सरकार का बड़ा एक्शन, SIT करेगी जांच

गुवाहाटी। शिलांग में असमिया नागरिकों पर बीते 19 अगस्त को किए गए हमले की घटना को लेकर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम...
राष्ट्रीय 
शिलांग हिंसा पर मेघालय सरकार का बड़ा एक्शन, SIT करेगी जांच

घुसपैठ पर लगेगा लगाम, ‘चिकन नेक’ पर अमित शाह का मंथन

घुसपैठ रोकने काे बनेगा त्रिस्तरीय सुरक्षा तंत्र कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर में स्थित रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण ‘चिकन...
पश्चिम बंगाल 
घुसपैठ पर लगेगा लगाम, ‘चिकन नेक’ पर अमित शाह का मंथन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के उपलक्ष्य में देशभर में एक...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’

विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

उत्तर प्रदेश

पांच गांवों में जलभराव, 192 मरीजों का स्वास्थ्य कैंप में उपचार

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
पांच गांवों में जलभराव, 192 मरीजों का स्वास्थ्य कैंप में उपचार

विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

खेसरहा गोवध अधिनियम के वांछित आरोपी संग पुलिस व एसओजी की मुठभेड़

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता 
उत्तर प्रदेश 
खेसरहा गोवध अधिनियम के वांछित आरोपी संग पुलिस व एसओजी की मुठभेड़

बिजनौर में 26 साल से पहचान छिपाकर रह रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

पूर्व मुकदमों में सजा से बचने के लिए पहचान छिपाने का आरोप
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में 26 साल से पहचान छिपाकर रह रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार